गाँव का प्रशासन | अभ्यास कार्य – कक्षा 6 NCERT

पाठ 6- गाँव का प्रशासन

- अभ्यास कार्य

1. पुलिस का क्या काम होता है?

उत्तर :

  • पुलिस का काम यह होता है कि वह रिपोर्ट लिखवाने आए लोगों से घटना के बारे में पूछताछ करके जांच पड़ताल करें और अपने क्षेत्र के अंदर के मामलों पर कार्यवाही करे।
  • इसके साथ ही पुलिस का यह भी काम होता हैं कि वह कानून व्यवस्था बनाये रखे।
  • कुछ मामलों में पुलिस को आरोपी का पता लगाने के लिए न्यायालय की भी आवश्यकता पड़ती हैं।

2. पटवारी के कोई दो काम बताइए।

उत्तर :

  • यह जमीन को नापते हैं और उसका रिकॉर्ड रखते हैं।
  • पटवारी किसानों से भूमि कर भी इकठ्ठा करते हैं।

3. तहसीलदार का क्या काम होता है?

उत्तर: तहसीलदार के कई काम होते हैं जैसे

  • यह पटवारी के काम का निरीक्षण करते हैं।
  • यह सुनिश्चित करते हैं कि सभी रिकॉर्ड सही ढंग से रखे हो और राजस्व इकट्ठा होता रहे।
  • यह किसानों को उनके रिकॉर्ड की नकल आसानी से उपलब्ध कराने में भी मदद करते हैं।
  • जरूरत पड़ने पर यह विद्यार्थी को जाति प्रमाण पत्र इत्यादि भी जारी करके देते हैं।
  • इनके दफ्तर में जमीन से जुड़े विवाद भी सुने जाते हैं।

4. 'एक बिटिया की चाह' कविता में किस मुद्दे को उठाने की कोशिश की गई है? क्या आपको यह मुद्दा महत्त्वपूर्ण लगता है? क्यों?

उत्तर: इस कविता में यह मुद्दा उठाया गया है कि लड़कियों को भी लड़कों की तरह अपने पुरखों की सम्पत्ति में बराबर का हक मिलना चाहिए। हां यह मुद्दा महत्वपूर्ण है क्योंकि लड़कियां भी लड़कों की तरह घर और खेत के सभी काम करती हैं लेकिन उन्हें इन मामलों से पूरी तरह बाहर निकल दिया जाता हैं। यह गलत हैं। पुरखों की इस जमीन के हिस्से से कठिन समय में इसका इस्तेमाल करके वह अपना भविष्य अच्छा बना सकती हैं।

5. पिछले पाठ में आपने पंचायत के बारे में पढ़ा। पंचायत और पटवारी का काम एक-दूसरे से कैसे जुड़ा हुआ है?

उत्तर : पंचायत अपने क्षेत्र में आने वाले गांव के विकास कार्यक्रम को लागू करता है और उसका लेखा जोखा पंचायत ऑफिस में सचिव के द्वारा लिखा जाता है। यह लेखा जोखा जो पंचायत द्वारा लिखवाया जाता हैं उसमें पटवारी के द्वारा जमीन के रिकॉर्ड को भी रखा जाता है। यहाँ पर जरुरी जानकारी सुरक्षित रहती हैं जिसका इस्तेमाल समय पड़ने पर जमीन के बंटवारे या किसी अन्य जमीनी मामलों में पंचायत द्वारा इस्तेमाल किया जा सकता हैं।

6. किसी पुलिस थाने जाइए और पता कीजिए कि यातायात नियंत्रण, अपराध रोकने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस क्या करती है, खासकर त्यौहार या सार्वजनिक समारोहों के दौरान।

उत्तर: यातायात नियंत्रण, अपराध रोकने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरकार द्वारा कई कानून और नियम बनाए गए हैं। पुलिस इन नियमों के द्वारा निम्न तरीकों से काम करती है :

  • यातायात नियम को तोड़ने पर उनका चालान काटा जाता है और फाइन भी लिया जाता है।
  • चोरी, डकैती छेड़छाड़ जैसे अपराध के लिए उन्हें गिरफ्तार किया जाता है और इसका लेखा जोखा वे अपने रिकार्ड में रखते हैं।
  • उनके अपराध के अनुसार कोर्ट द्वारा उन्हें सजा दी जाती है।
  • त्यौहार और सार्वजनिक समारोहों के दौरान लोगों की सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा नाकाबंदी की जाती है और पुलिस बूथ बनाए जाते हैं।

7. एक ज़िले में सभी पुलिस थानों का मुखिया कौन होता है? पता करें।

उत्तर: एक ज़िले में सभी पुलिस थानों का मुखिया पुलिस अधीक्षक (Superintendent of Police.) होता है।

8. चर्चा कीजिए कि नए कानून के तहत महिलाओं को किस तरह फ़ायदा होगा।

उत्तर: नए कानून के मुताबिक हिन्दू परिवारों में बेटों, बेटियों तथा उनकी माँ को जमीन में बराबर का हिस्सा मिलता है। इस कानून से महिलाओं को यह फायदा होगा कि जरुरत पड़ने पर वह अपने हिस्से की जमीन से काम चला सकती हैं।

9. आपके पड़ोस में क्या कोई ऐसी औरत है जिसके नाम ज़मीन-जायदाद हो? यदि हाँ, तो उसे यह संपत्ति कैसे प्राप्त हुई?

उत्तर: किसी महिला के पास जमीन जायदाद होने के कई तरीके हो सकते हैं:

  • उसने अपने कमाए हुए पैसों से जमीन खरीदी हो।
  • उसके पति के मरने के बाद वह सम्पत्ति उसके नाम हो गई।
  • नए कानून के मुताबिक उन्हें उनके पिता की जमीन में बराबर का हिस्सा दिया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top