भारत: जलवायु, वनस्पति तथा वन्यप्राणी | अभ्यास कार्य – कक्षा 6 NCERT

पाठ 8- भारत: जलवायु, वनस्पति तथा वन्यप्राणी

- अभ्यास कार्य

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए।

(i) कौन-सी पवन भारत में वर्षा लाती है? यह इतनी महत्त्वपूर्ण क्यों है?

उत्तर : दक्षिण पश्चिम मानसून भारत में वर्षा लाता है। वर्षा इसलिए आवश्यक होती है क्योंकि भारत में कृषि वर्ष पर निर्भर रहती है अच्छे मानसून का अर्थ है फसलों का प्रचुर मात्रा में उत्पादन। इसके अलावा वर्षा होने से सूखे की समस्या भी हल हो जाती है।

(ii) भारत के विभिन्न मौसमों के नाम लिखिए।

उत्तर : भारत के विभिन्न मौसम के नाम हैं सर्दी, गर्मी, वर्षा तथा शरद।

(iii) प्राकृतिक वनस्पति क्या है?

उत्तर : वह घास, झाड़ियां तथा पौधे जो बिना मनुष्य की सहायता से होते हैं उन्हें प्राकृतिक वनस्पति कहा जाता है।

2. सही उत्तर चिह्नित कीजिए।

(i) विश्व में सबसे अधिक वर्षा वाला क्षेत्र कौन-सा है

क. मुंबई
ख. आसनसोल
ग. मौसिनराम

उत्तर : ग. मौसिनराम

(ii) जंगली बकरी तथा हिम तेंदुए कहाँ पाए जाते हैं?

क. हिमालय क्षेत्र में
ख. प्रायद्वीपीय क्षेत्र में
ग. गिर वन में

उत्तर : क. हिमालय क्षेत्र में

(iii) दक्षिण-पश्चिम मानसून के समय आर्द्र पवनें कहाँ बहती हैं?

क. स्थल से समुद्र की ओर
ख. समुद्र से स्थल की ओर
ग. पठार से मैदान की ओर

उत्तर : ख. समुद्र से स्थल की ओर

3. खाली स्थान भरें।

(i) गर्मी में दिन के समय शुष्क तथा गर्म पवनें चलती हैं जिन्हें ___ कहा जाता है।

(ii) आंध्र प्रदेश तथा तमिलनाडु में ___ के मौसम में बहुत अधिक मात्रा में वर्षा होती है।

(iii) गुजरात के ___ वन ___ का निवास है।

उत्तर :

(i) गर्मी में दिन के समय शुष्क तथा गर्म पवनें चलती हैं जिन्हें लू कहा जाता है।

(ii) आंध्र प्रदेश तथा तमिलनाडु में मानसून के मौसम में बहुत अधिक मात्रा में वर्षा होती है।

(iii) गुजरात के गिर वन एशियाई शेरों का निवास है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top