अध्ययन का अर्थ, परिभाषाएं, तथा विशेषताएँ| in hindi

अध्ययन का अर्थ, परिभाषाएं, तथा विशेषताएँ| in hindi

अध्ययन का अर्थ (Meaning of study)

वह प्रक्रिया जिसके अंतर्गत व्यक्ति जब दूसरों के अनुभवों को शब्दों, निरीक्षण, चिन्तन, मनन द्वारा ग्रहण करता है तथा उनका लाभ उठाता है अध्ययन (Study) कहलाती है। व्यक्ति हमेशा अध्ययनरत रहता है। यह आवश्यक नहीं कि वह केवल शब्दों का अध्ययन करे, वह व्यवहार का भी अध्ययन करता है। ज्ञान को ग्रहण करने की प्रक्रिया का नाम ही अध्ययन है।

अध्ययन (Study) से तात्पर्य- उन तथ्यों, विचारों, विधियों, विषयों, समस्याओं आदि की प्रवीणता के लिए अन्वेषण करना है या इनका ज्ञान प्राप्त जिससे कि छात्र या व्यक्ति पूर्णतः अनभिज्ञ होते है या आंशिक ज्ञान होता है। अधिक विस्तृत रूप में हम कह सकते हैं कि नवीन विषय – सामग्री का ज्ञान प्राप्त करने के लिए, किसी समस्या का समाधान करने के लिए विभिन्न विषयों, क्रियाओं एवं परिस्थितियो के संबंधों की खोज करने के लिए या किसी उद्‌देश्यपूर्ण क्रिया का ज्ञान प्राप्त करने के लिए छात्र या सीखने वाले द्वारा जो प्रयास किया जाता है, उसी को अध्ययन माना जाता है। अध्ययन वास्तव में नवीन ज्ञान को प्राप्त कराने के लिए छात्र द्वारा किया जाने वाला नियोजित प्रयास है। यदि उसका प्रयास एक निश्चित योजना या विधि के अनुसार नहीं है, तो वह नवीन ज्ञान को प्राप्त करने में कदापि सफल नहीं हो सकता है।

अध्ययन की परिभाषाएं (Definitions of Study)

अध्ययन के अर्थ को और अधिक स्पष्ट करने के लिए , कुछ लेखकों द्वारा दी गयी परिभाषाएँ इस प्रकार हैं-

उपर्युक्त परिभाषाओं के आधार पर हम यह कह सकते हैं कि अध्ययन ज्ञान को ग्रहण करने की वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा व्यक्ति नवीन तथ्यों, विषयों आदि के बारे में जानकारी प्राप्त करता है। हम अध्ययन को नियोजित प्रयास भी कह सकते हैं जिसके द्वारा व्यक्ति की योग्यताओं व क्षमताओ का विकास किया जा सकता है तथा उनकी समस्याओ का समाधान भी किया जा सकता है।

अध्ययन की विशेषताएँ (Characteristics of the study)

अध्ययन की कुछ प्रमुख विशेषताएँ इस प्रकार हैं-

  1. अध्ययन नचीन ज्ञान को प्राप्त करने की प्रक्रिया है।
  2. अध्ययन का क्षेत्र बहुत विस्तृत है।
  3. अध्ययन एक उ‌द्देश्यपूर्ण प्रक्रिया है। एक अध्ययन के लिए उद्‌देश्य या लक्ष्य का होना आवश्यक है।
  4. अध्ययन के अंतर्गत केवल शब्दों का नहीं बल्कि व्यवहार का भी अध्ययन किया जाता है।
  5. अध्ययन छात्रों द्वारा किया जाने वाला नियोजित प्रयास है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top