पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल | अभ्यास कार्य – कक्षा 6 NCERT

पाठ 5- पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल

- अभ्यास कार्य

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए।

(i) पृथ्वी के चार प्रमुख परिमंडल कौन-कौन से हैं?

उत्तर : पृथ्वी के चार प्रमुख परिमंडल हैं -भूमंडल, वायुमंडल, जलमंडल तथा जीवमंडल।

(ii) पृथ्वी के प्रमुख महाद्वीपों के नाम लिखिए।

उत्तर : पृथ्वी पर सात प्रमुख महाद्वीप हैं। उनके नाम है – एशिया, यूरोप, अफ्रीका, उत्तर अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, आस्ट्रेलिया तथा अंटार्कटिका।

(iii) दो महाद्वीपों के नाम लिखिए, जो पूरी तरह से दक्षिणी गोलार्ध में स्थित हों।

उत्तर : ऑस्ट्रेलिया तथा अंटार्कटिका।

(iv) वायुमंडल की विभिन्न परतों के नाम लिखिए।

उत्तर : वायुमंडल को उसके घटकों तथा तापमान के आधार पर पांच परतों में बांटा जाता है जिनके नाम है क्षोभमंडल, समतापमंडल, मध्यमंडल, आयनमंडल तथा बहिर्मंडल।

(v) पृथ्वी को नीला ग्रह क्यों कहा जाता है?

उत्तर : पृथ्वी को नीला ग्रह इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसका 71% भाग जल से बना होता है।

(vi) उत्तरी गोलार्ध को स्थलीय गोलार्ध क्यों कहा जाता है?

उत्तर : स्थल का बहुत बड़ा भाग उत्तरी गोलार्ध में पाया जाता हैं इसलिए इसे स्थलीय गोलार्ध भी कहा जाता हैं।

(vii) जीवित प्राणियों के लिए जीवमंडल क्यों महत्त्वपूर्ण है?

उत्तर : जीवित प्राणियों के लिए जीवमंडल महत्त्वपूर्ण है क्योंकि जीवमंडल स्थल, जल तथा हवा के बीच का एक भाग होता है जहां जीवन मौजूद होता है।

2. सही उत्तर चिह्नित कीजिए।

(i) कौन सी पर्वत श्रृंखला एशिया एवं यूरोप को अलग करती है?

क. एंडीज
ख. हिमालय
ग. यूराल

उत्तर : ग. यूराल

(ii) उत्तर अमेरिका, दक्षिण अमेरिका से कैसे जुड़ा है?

क. स्थलसंधि
ख. जलसंधि
ग. नहर

उत्तर: क. स्थलसंधि

(iii) वायुमंडल में किस गैस का प्रतिशत सर्वाधिक है?

क. नाइट्रोजन
ख. ऑक्सीजन
ग. कार्बन डाइआक्साइड

उत्तर: क. नाइट्रोजन

(iv) पृथ्वी का कौन-सा भाग ठोस चट्टानों का बना है?

क. वायुमंडल
ख. जलमडल
ग. थलमंडल

उत्तर: ग. थलमंडल

(v) सबसे बड़ा महाद्वीप कौन-सा है?

क. अफ्रीका
ख. एशिया
ग. आस्ट्रेलिया

उत्तर: ख. एशिया

3. खाली स्थान भरें।

(i) पृथ्वी का सबसे गहरा भाग ____ प्रशांत महासागर में स्थित है।

(ii) ____ महासागर का नाम एक देश के नाम पर रखा गया है।

(iii) ____ स्थल, जल एवं हवा का एक सीमित भाग है, जो जीवन के लिए सहायक है।

(iv) यूरोप एवं एशिया महाद्वीप को एक साथ ____ कहा जाता है।

(v) पृथ्वी पर सबसे ऊँचा पर्वत शिखर ____ है।

उत्तर :

(i) पृथ्वी का सबसे गहरा भाग मेरियाना गर्त प्रशांत महासागर में स्थित है।

(ii) हिंद महासागर का नाम एक देश के नाम पर रखा गया है।

(iii) जीवमंडल स्थल, जल एवं हवा का एक सीमित भाग है, जो जीवन के लिए सहायक है।

(iv) यूरोप एवं एशिया महाद्वीप को एक साथ यूरेशिया कहा जाता है।

(v) पृथ्वी पर सबसे ऊँचा पर्वत शिखर माउंट एवरेस्ट है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top