राज्य शासन कैसे काम करता है | प्रश्न – उत्तर कक्षा 7 NCERT

पाठ 3 - राज्य शासन कैसे काम करता है

कक्षा 7 - अभ्यास कार्य

1. निर्वाचन क्षेत्र व प्रतिनिधि शब्दों का प्रयोग करते हुए स्पष्ट कीजिए कि विधायक कौन होता है और उसका चुनाव किस प्रकार होता है?

उत्तर : विधानसभा के सदस्य को विधायक एमएलए कहा जाता है। विधायक का चुनाव जनता द्वारा किया जाता है। जनता हर निर्वाचन क्षेत्र से एक प्रतिनिधि चुनती है जो विधानसभा का सदस्य यानी विधायक बन जाता है और सरकार बनाते हैं। विधायक जनता का प्रतिनिधित्व करते हैं।

2. कुछ विधायक मंत्री कैसे बनते हैं? स्पष्ट कीजिए।

उत्तर : जब किसी राजनीतिक दल का विधायक आने से अधिक निर्वाचन क्षेत्र में जीत जाता है तो राज्य में उस दल को बहुमत में माना जाता है। बहुमत प्राप्त करने वाले राजनीतिक दल को सत्ता पक्ष तथा अन्य सब को विरोधी पक्ष वाला कहा जाता है।

  • इसके बाद सत्ताधारी दल के विधायक अपने नेता का चुनाव करते हैं जो मुख्यमंत्री बनता है।
  • मुख्यमंत्री मंत्रियों का चयन करता है।
  • चुनाव के बाद राज्य का राज्यपाल मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों की नियुक्ति करता है।

3. मुख्यमंत्री तथा अन्य मंत्रियों द्वारा लिए गए निर्णयों पर विधानसभा में बहस क्यों होनी चाहिए?

उत्तर: विधानसभा में मुख्यमंत्री तथा अन्य मंत्रियों को निर्णय लेने होते हैं और सरकार चलानी होती है। हम जिन भी निर्णय के बारे में समाचार पत्रों और न्यूज़ चैनल में देखते हैं उन्हें विधानसभा के सभी सदस्यों द्वारा अनुमोदित किया जाता है। लोकतंत्र में विधानसभा सदस्य मंत्रियों व मुख्यमंत्री से प्रश्न पूछ सकते हैं और किसी महत्वपूर्ण विषय पर बहस करके निर्णय ले सकते हैं कि धन को कहां खर्च किया जाना चाहिए आदि। इन्हीं निर्णय को लेने के लिए विधानसभा में बहस होती है।

4. पातालपुरम में क्या समस्या थी? निम्नलिखित के द्वारा इस विषय में क्या चर्चा या कार्य किए गए? निम्न तालिका में भरिए -

उत्तर: पातालपुरम में लोगों को तीन दिन में एक बार पानी की सप्लाई दी जाती थी जिससे वहां के लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हो गए थे। जिससे लोगों में हैजा बड़ी संख्या में फैल गया और कई लोगों की मृत्यु भी हो गई।

आम सभा : इस क्षेत्र में प्रभावित लोगों ने अपनी एक बैठक आयोजित की जिसमें उन्होंने सरकार के खिलाफ आवाज उठाई और उनसे सार्वजनिक स्वास्थ्य की स्थिति को नियंत्रण के लिए कार्यवाही की मांग की। उन्होंने उनसे साफ पीने के पानी की आपूर्ति कराई जाने की भी मांग की।

विधानसभा : प्रभावित क्षेत्र के विधायक ने इस समस्या को विधानसभा में उठाया और पूछा कि हैजा के प्रकोप को नियंत्रित करने के लिए सरकार क्या कर रही है। उन्होंने एक संबंध में और भी कई सवाल उठाए और सरकार से उसे क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की अपील की।

प्रेसवार्ता : विभिन्न न्यूज़ रिपोर्टर तथा समाचार पत्र वालों ने भी पातालपुरम कि इस समस्या को न्यूज़ के जरिए लोगों तक पहुंचा। उन्होंने बताया कि यहां पर पीने के पानी की उचित व्यवस्था नहीं है जिससे लोग बीमार पड़ रहे हैं और उनकी मृत्यु भी हो रही है लेकिन इस संबंध में सरकार कुछ नहीं कर रही है।

मुख्यमंत्री : इन सब के बाद मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री पातालपुरम जिले के दौरे पर गए जहां उन्होंने उन सभी परिवारों से भेंट की जिनके रिश्तेदारों की मृत्यु हो गई थी। वह स्वस्थ लोगों को देखने अस्पताल भी पहुंचे। सरकार ने इन परिवारों के लिए मुआवजा राशि की घोषणा की।

5. विधानसभा सदस्य द्वारा विधायिका में किए गए कार्यों और शासकीय विभागों द्वारा किए गए कार्यों के बीच क्या अंतर है?

उत्तर: विधायक सामूहिक रूप से सरकार के काम के लिए उत्तरदायी होते हैं। इसके साथ ही वह नए कानून बनाने और पुराने कानून में जरूरी बदलाव भी करते हैं।

शब्द-संकलन

निर्वाचन क्षेत्र– इसका तात्पर्य एक निश्चित क्षेत्र से होता है, जहाँ रहने वाले सब मतदाता अपना प्रतिनिधि चुनते हैं, उदाहरण के लिए- यह कोई पंचायत का वार्ड या वह क्षेत्र हो सकता है, जो विधानसभा सदस्य चुनता है।

बहुमत्त– इसका आशय ऐसी स्थिति से है, जब किसी समूह के आधे से अधिक संख्या में लोग किसी निर्णय या विचार से सहमत हो। इसे साधारण बहुमत भी कहा जाता है।

विरोधी पक्ष – इसका तात्पर्य उन चुने हुए प्रतिनिधियों से होता है, जो सत्ता पक्ष के सदस्य नहीं हैं और जिनकी भूमिका सरकारी निर्णयों और कार्यों पर प्रश्न उठाने और विधानसभा में विचार के लिए नए मुद्दे उठाने की होती है।

प्रेसवार्ता – मीडिया से संबंधित पत्रकारों का एक समूह होता है जिसे किसी विषय पर अपना पक्ष बताने और उस पर प्रश्न पूछने के लिए आमंत्रित किया जाता हैं। उनसे अपेक्षा की जाती है कि वे मीडिया के माध्यम से इसके बारे में बड़े जनसमूह को बताएँगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top