सरकार क्या है? | अभ्यास कार्य – कक्षा 6 NCERT

पाठ 3- सरकार क्या है?

- अभ्यास कार्य

1. आप 'सरकार' शब्द से क्या समझती हैं? एक सूची बनाइए कि किस तरह से सरकार आपके जीवन को प्रभावित करती है।

उत्तर : सरकार वह होती है जो विभिन्न स्तरों पर जैसे स्थानीय स्तर, राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर जनता के लिए नियम बनाती है जिसके द्वारा एक देश सुचारू रूप से काम करता है। सरकार हमारे जीवन को कई तरीकों से प्रभावित करती है जैसे

  • गांव तथा शहरों में स्कूल और सड़के बनवाना। उन्हें कहां बनवाना है यह तय करना।
  • महंगाई बहुत अधिक हो जाने पर चीजों का दाम कैसे घटाना है उसपर विचार करना।
  • बिजली की आपूर्ति को कैसे बढ़ाया जाए इस पर चर्चा करना।
  • प्राकृतिक आपदा के समय पीड़ितों को सहायता प्रदान करना।
  • हमारे देश की सीमओं की रक्षा करती हैं जिसके कारण हम चैन से रहते हैं।
  • हमें डाक ओर रेल की सुविधाएँ प्रदान करती है।
  • न्याय के न्यायालय का गठन करती है।

2. सरकार को कानून के रूप में सबके लिए नियम बनाने की क्या जरूरत है?

उत्तर : सरकार को कानून के रूप में सभी के नियम बनाने की आवश्यकता इसलिए है क्योंकि यही वह एक तरीका है जिसके द्वारा सरकार काम कर सकती है। सरकार द्वारा बनाए गए कानून को देश में रहने वाले सभी लोगों को मनाना होता है। यदि वह इन कानून को नहीं मानते हैं तो उन पर कार्यवाही की जाती है जिससे उन्हें सजा काटनी पड़ती है या जुर्माना भरना पड़ता है।

3. लोकतांत्रिक सरकार के आवश्यक लक्षण क्या हैं?

उत्तर: लोकतांत्रिक सरकार के कुछ प्रमुख लक्षण इस प्रकार हैं

  • लोकतंत्र में लोगों के पास अपने नेता को चुनने की शक्ति होती है इसलिए लोकतंत्र को यह भी कहा जा सकता है कि इसमें लोगों का ही शासन होता है।
  • लोग नियमों को बनाने में भागीदार बनकर खुद ही शासन करें।
  • लोकतांत्रिक सरकार चुनाव की प्रक्रिया के द्वारा चुनी जाती है।
  • इसमें जीता हुआ प्रतिनिधि सारे जनता के लिए निर्णय लेता है।
  • लोकतांत्रिक सरकार तब तक लोकतांत्रिक नहीं बनती है जब तक कि वह देश के सभी वयस्क नागरिकों को वोट देने का अधिकार न दें।
  • लोकतांत्रिक सरकार को अपने निर्णय और उठाए गए कदमों का आधार बताना होता है और उसकी सफाई जनता को देनी होती है।

4. महिला मताधिकार आंदोलन क्या है? उसकी उपलब्धि क्या थी?

उत्तर: महिलाओं द्वारा मताधिकार के लिए किए गए संघर्ष को महिला मताधिकार आंदोलन कहा गया। इस आंदोलन में प्रथम विश्व युद्ध के दौरान और मजबूती पकड़ी इस आंदोलन को करने वाली महिलाओं ने सभी महिलाओं के लिए वोट देने के अधिकार की मांग की। इसके बाद अमेरिका में 1920 में औरतों को वोट देने का अधिकार मिला जबकि इंग्लैंड की औरतों को यह अधिकार 1928 में मिला।

5. गांधीजी का दृढ़ विश्वास था कि भारत में हरएक वयस्क को वोट देने का अधिकार मिलना चाहिए। लेकिन बहुत सारे लोग उनके विचारों से सहमत नहीं हैं। बहुत लोगों को लगता है कि अशिक्षित लोगों को, जो ज्यादातर गरीब हैं, वोट देने का अधिकार नहीं मिलना चाहिए। आपका क्या विचार है? क्या आपको लगता है कि यह भेदभाव का एक रूप होगा?

उत्तर: हां यह भेदभाव का ही एक रूप है। अशिक्षित या गरीब होने का अर्थ यह नहीं है कि उन्हें सामाजिक कोई समझ ही नहीं है इसलिए इस आधार पर उन्हें वोट देने का अधिकार न मिलाना यह भेदभाव का ही एक रूप है। वोट देने का अधिकार सबको होना चाहिए।

महत्वपूर्ण बिन्दु: 

  1. महिलाओं द्वारा मताधिकार के लिए किए गए संघर्ष को महिला मताधिकार आंदोलन कहा गया।
  2. महिला मताधिकार आंदोलन को अंग्रेजी में “सफ्रेज मूवमेंट” कहा गया। सफ्रेज का अर्थ हैं “वोट देने का अधिकार”।
  3. राजतंत्रीय सरकार में राजा रानी के पास सरकार चलाने और निर्णय लेने की शक्ति होती हैं।
  4. सरकार तीन स्तरों पर काम करती हैं – स्थानीय स्तर, राज्य स्तर पर और राष्ट्रीय स्तर पर।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top