स्वास्थ्य में सरकार की भूमिका | प्रश्न – उत्तर कक्षा 7 NCERT

पाठ 2 - स्वास्थ्य में सरकार की भूमिका

कक्षा 7 - अभ्यास कार्य

1. इस अध्याय में आपने पढ़ा है कि स्वास्थ्य में सिर्फ़ बीमारी की बात नहीं की जा सकती है। संविधान से लिए गए एक अंश को यहाँ पढ़िए और अपने शब्दों में समझाइए कि 'जीवन का स्तर' और 'सार्वजनिक स्वास्थ्य' के क्या मायने होंगे।

संविधान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा यह कहता है कि “पोषाहार स्तर” और जीवन स्तर को ऊंचा करने तथा लोक स्वास्थ्य का सुधार करने का राज्य का कर्तव्य है।

उत्तर :

  • जीवन के स्तर : जीवन का स्तर किसी व्यक्ति या देश के उस परिवेश को दिखाता है जिसमें वह रहता है या जिसमें उसे रखा जाता है।
  • सार्वजनिक स्वास्थ्य : सार्वजनिक स्वास्थ्य से तात्पर्य उन सभी बुनियादी जरूरत से है जो हमें सरकार द्वारा मुहैया कराई जाती हैं। इसके द्वारा यह पता चलता है कि कोई सरकार अपनी देश में रहने वाले व्यक्तियों को कितना महत्व देती है और उनके स्वास्थ्य के लिए क्या-क्या करती है।

2. सबके लिए स्वास्थ्य की सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए सरकार कौन-कौन से कदम उठा सकती है? चर्चा कीजिए।

उत्तर : सबके लिए स्वास्थ्य की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार कई कदम उठा सकती है जैसे

  • गांव में लोगों को पीने का पानी, आहार, विकास, शिक्षण तथा स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए पंचायत को बजट मुहैया करा करके।
  • सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं की संख्या बढ़ाकर जिससे लोग कम पैसे में अच्छे से अपना इलाज करवा सके।
  • पीने के पानी की उचित व्यवस्था के लिए जगह-जगह पर कुएं या नल लगवाए जाने चाहिए जिससे लोगों को साफ पानी मिल सके।
  • जेनेरिक दवाइयां के स्टोर खोले जाएं जिससे लोग सस्ती दवाइयां खरीद सके।
  • लोगों को भरपेट भोजन मिल सके इसके लिए सरकारी राशन की दुकाने खोली जानी चाहिए।
  • मुफ्त स्वास्थ कैंप लगवाना जिससे लोग अपनी जांच करवा सकें।

3. आपको, अपने इलाके में उपलब्ध सार्वजनिक और निजी स्वास्थ्य सेवाओं में क्या-क्या अंतर देखने को मिलते हैं? नीचे दी गई तालिका को भरते हुए, इनकी तुलना कीजिए और अंतर बताइए।

सुविधासामर्थ्यउपलब्धतागुणवत्ता
निजी   
सार्वजनिक   

उत्तर :

सुविधासामर्थ्यउपलब्धतागुणवत्ता
निजीबहुत महंगीउपलब्धउचित
सार्वजनिकसस्तीउपलब्धठीक ठाक

4. पानी और साफ़-सफाई की गुणवत्ता को सुधारकर अनेक बीमारियों की रोकथाम की जा सकती है। उदाहरण देते हुए इस कथन को स्पष्ट कीजिए।

उत्तर: ऐसी कई बीमारियां होती है जो गंदे पानी, गंदगी और मच्छरों के काटने से फैलते हैं जैसे हैजा, मलेरिया, टाइफाइड, पेट के कीड़े इत्यादि। यह संचारणीय बीमारियां होती हैं जो गंदा पानी पीने के द्वारा एक से दूसरे में फैलती जाती हैं। इसे रोकने के लिए हमें अपने आसपास साफ सफाई रखनी चाहिए और पीने के पानी को भी साफ रखना चाहिए जिससे हम इन सभी बीमारियों से बच सकते हैं।

उदाहरण: हमें हमारे आसपास और पीने के पानी को साफ रखना चाहिए। इसके लिए सरकार कई अभियान भी चलाती है जिसमें हमें भी उनका साथ देना चाहिए जैसे मच्छरों द्वारा फैलने वाले रोग को रोकने के लिए हमें मच्छरों को पनपने देने से रोकना होगा इसके लिए हमें किसी भी गड्ढे कूलर व घर की छत पर पानी एकत्र नहीं होने देना चाहिए। इसी तरह हमें अपने घर के आस-पास भी साफ सफाई रखनी चाहिए और कूड़े को हमेशा कूड़ेदान में फेंकना चाहिए जिससे कि कोई बीमारी ना पनप सके और हमारा पीने का पानी भी साफ़ रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top