पौधों को जानिए | अभ्यास कार्य – कक्षा 6 NCERT

पाठ 7 - पौधों को जानिए

- अभ्यास कार्य

1. निम्न कथनों को ठीक करके लिखिए :

(क) तना मिट्टी से जल एवं खनिज अवशोषित करता है।
(ख) पत्तियाँ पौधे को सीधा खड़ा रखती हैं।
(ग) जड़ें जल को पत्तियों तक पहुँचाती हैं।
(घ) पुष्प में पुंकेसरों एवं पंखुड़ियों की संख्या सदा समान होती है।
(ङ) यदि किसी पुष्प के बाह्यदल परस्पर जुड़े हों तो उसकी पंखुड़ियाँ भी आपस में जुड़ी होंगी।
(च) यदि किसी पुष्प की पंखुड़ियाँ परस्पर जुड़ी हों तो स्त्रीकेसर पंखुड़ियों से जुड़ा होगा।

उत्तर:
(क) जड़ें मिट्टी से जल एवं खनिज अवशोषित करता है।
(ख) तने पौधे को सीधा खड़ा रखता हैं।
(ग) तने जल को पत्तियों तक पहुँचाती हैं।
(घ) पुष्प में पुंकेसरों एवं पंखुड़ियों की संख्या सदा असमान होती है।
(ङ) यदि किसी पुष्प के बाह्यदल परस्पर जुड़े हों तो उसकी पंखुड़ियाँ आपस में जुड़ी नहीं होंगी।
(च) यदि किसी पुष्प की पंखुड़ियाँ परस्पर जुड़ी हों तो स्त्रीकेसर पंखुड़ियों से जुड़ा नहीं होगा।

3. अपने घर के आस-पास ऐसे पौधे को खोजिये जिसका तना लंबा परंतु दुर्बल हो? इसका नाम लिखिए। बताइये कि आप इसे किस वर्ग में रखेंगें?

उत्तर : टमाटर, मिर्च, तरबूज आदि ऐसे पौधे हैं जिनका तना लंबा परंतु दुर्बल होता है। इन्हें शाक वर्ग में रखा जाता है।

4. पौधे में तने का क्या कार्य है?

उत्तर: पौधे में तने के कई कार्य होते हैं जैसे

  • यह पौधे को सहारा देने का काम करता है।
  • यह जल में विलेन खनिज को पौधे के विभिन्न भागों में पहुंचने का काम करता है।
  • तने पर पत्तियां शाखाएं काली फल वह फूल होते हैं।

5. नीचे दिए गए पौधों में से किन की पत्तियों में जालिका रूपी शिरा-विन्यास पाया जाता है?

गेहूँ, तुलसी, मक्का, घास, धनिया, गुड़हल

उत्तर: तुलसी, धनिया, गुड़हल

6. किसी पौधे की जड़ रेशेदार है तो उसकी पत्ती का शिरा-विन्यास किस प्रकार का होगा?

उत्तर: यदि किसी पौधे की जड़ रेशेदार है तो उसकी पत्ती का शिरा-विन्यास समान्तर शिरा-विन्यास होता है। 

7. किसी पौधे की पत्ती में जालिका रूपी शिरा-विन्यास है तो उसकी जड़ें किस प्रकार की होंगी?

उत्तर: जब किसी पत्ती में जालिका रूपी शिरा-विन्यास होता हैं तो उसकी जड़ें मूसला प्रकार की होंगी।

8. क्या किसी पौधे की पत्ती की छाप को देखकर यह बताया जा सकता हैं कि उसकी जड़ मूसला जड़ होगी अथवा झकड़ा जड़? अगर हाँ तो कैसे?

उत्तर: हाँ, किसी पौधे की पत्ती की छाप को देखकर यह पहचाना जा सकती है कि उसकी जड़ मूसला जड़ होगी अथवा झकड़ा जड़। मूसला जड़ वाली पत्तियों का शिरा विन्यास जालिका रूपी होता है तथा झकड़ा जड़ वाली पत्तियों का शिरा-विन्यास समांतर होता है इसलिए इसे समांतर शिरा-विन्यास कहते हैं।

9. पुष्प के विभिन्न भागों के कौन से हैं, नाम लिखिए।

उत्तर: बाह्यदल, पंखुड़ी, पुंकेसर एवं स्त्रीकेसर

10. निम्न में से किन पौधों में फूल होते हैं?

घास, मक्का, गेहूँ, मिर्च, टमाटर, तुलसी, पीपल, शीशम, बरगद, आम, जामुन, अमरूद, अनार, पपीता, केला, नीबू, गन्ना, आलू, मूँगफली

उत्तर: मक्का, गेहूँ, मिर्च, टमाटर, तुलसी, शीशम, आम, जामुन, अमरूद, अनार, पपीता, केला, नीबू, गन्ना, आलू, मूँगफली।

11. पौधों के उस भाग का नाम लिखिए जो अपना भोजन बनाता है। इस प्रक्रिया को क्या कहते हैं?

उत्तर : पौधों में उपस्थित पत्तियां प्रकाश और क्लोरोफिल की उपस्थिति में अपना भोजन बनाती हैं। इस प्रक्रिया में जल और कार्बन डाइऑक्साइड का भी उपयोग होता है। इस प्रक्रम को प्रकाश संश्लेषण कहते हैं। इस प्रक्रम में ऑक्सीजन बाहर निकलती है।

12. अंडाशय पुष्प के किस भाग में मिलता है?

उत्तर : पुष्प के स्त्रीकेसर में अंडाशय पाया जाता है। यह स्त्रीकेसर का सबसे निचला एवं फुला हुआ भाग होता है।

13. ऐसे दो पुष्पों के नाम लिखिए जिनमें प्रत्येक में संयुक्त और अलग-अलग बाह्यदल उपस्थित हो।

उत्तर : ऐसे पुष्प जिसमें संयुक्त बाह्यदल होते हैं – धतूरा
ऐसे पुष्प जिसमें अलग-अलग बाह्यदल – गुलाब

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top