पादपों में पोषण | अभ्यास कार्य – कक्षा 7 NCERT

पाठ 1- पादपों में पोषण

कक्षा 7 - अभ्यास कार्य

1. जीवों को खाद्य की आवश्यकता क्यों होती है?

उत्तर : जीवों को अपने सभी दिनचर्या के कार्य करने के लिए ऊर्जा की आवश्यकता होती है जो उन्हें भोजन से प्राप्त होता है। भोजन में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, विटामिन और खनिज जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो जीवो के शरीर के लिए आवश्यक होते हैं इन्हें पोषक कहा जाता है।

2. परजीवी एवं मृतजीवी में अंतर स्पष्ट कीजिए।

उत्तर : परजीवी एवं मृतजीवी में अंतर निम्नलिखित है:

परजीवी

  • वह पौधे या जीव जो अपने भोजन तथा पोषण के लिए दूसरे पौधों या जीवो पर आश्रित रहते हैं उन्हें परजीवी कहा जाता है। यह परपोषी के लिए आवश्यक सभी पोषक तत्वों को स्वयं ग्रहण कर लेते हैं। अमरबेल एक परजीवी पौधा है जो दूसरे पौधों द्वारा अपना भोजन प्राप्त करता है।

मृतजीवी

  • जब जीव किसी मृत या विघटित पदार्थ से पोषक तत्व प्राप्त करता है तो उसे मृतजीवी कहते हैं। कवक एक ऐसा ही मृतजीवी है जो मृत एवं अपघटित जैव पदार्थों से अपना पोषण प्राप्त करता है।

3. आप पत्ती में मंड (स्टार्च) की उपस्थिति का परीक्षण कैसे करेंगे?

उत्तर : पत्ती में मंड या स्टार्च की उपस्थिति का परीक्षण करने के लिए हमें एक पत्ती और आयोडीन विलयन की आवश्यकता होगी। इस प्रयोग को करने के लिए हमें पत्ती के ऊपर आयोडीन विलयन की कुछ बंदे डालनी होगी। जिसके बाद हम देखेंगे की पत्ती का रंग नीला या काला होने लग जाएगा। इससे हमें पता चलता है की पत्ती में मंड की उपस्थिति है।

4. हरे पादपों में खाद्य संश्लेषण प्रक्रम का संक्षिप्त विवरण दीजिए।

उत्तर : हर पादपो में खाद्य संश्लेषण का प्रक्रम इस प्रकार है:

  • मिट्टी में उपस्थित जल एवं खनिज पदार्थ का जड़ों द्वारा अवशोषण होकर पत्तियों तक पहुंचना।
  • पत्तियों पर उपस्थित सूक्ष्म रन्ध्रों द्वारा वातावरण से कार्बन डाइऑक्साइड लेना।
  • पत्तियों में उपस्थित क्लोरोफिल सूर्य के प्रकाश का संग्रहण करने में मदद करता है।
  • इसके बाद जल एवं कार्बन डाइऑक्साइड की उपस्थिति में खाद्य का संश्लेषण होता है। इस प्रक्रिया को प्रकाश संश्लेषण कहते हैं।
  • प्रकाश संश्लेषण के इस प्रक्रिया के लिए क्लोरोफिल सूर्य का प्रकाश कार्बन डाइऑक्साइड एवं जल आवश्यक होता है।

5. किसी प्रवाह चित्र की सहायता से दर्शाइए कि पादप भोजन के मूलभूत स्रोत हैं।

उत्तर : 

पादपों में पोषण | अभ्यास कार्य - कक्षा 7 NCERT

6. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

(क) क्योंकि हरे पादप अपना खाद्य स्वयं बनाते हैं. इसलिए उन्हें ____ कहते हैं।

(ख) पादपों द्वारा संश्लेषित खाद्य का भंडारण ____ के रूप में किया जाता है।

(ग) प्रकाश संश्लेषण के प्रक्रम में जिस वर्णक द्वारा सौर ऊर्जा संग्रहित की जाती है, उसे _____ कहते हैं।

(घ) प्रकाश संश्लेषण में पादप वायुमंडल से ____ लेते हैं तथा ____ का उत्पादन करते हैं।

उत्तर :

(क) क्योंकि हरे पादप अपना खाद्य स्वयं बनाते हैं. इसलिए उन्हें स्वपोषण कहते हैं।

(ख) पादपों द्वारा संश्लेषित खाद्य का भंडारण मंड के रूप में किया जाता है।

(ग) प्रकाश संश्लेषण के प्रक्रम में जिस वर्णक द्वारा सौर ऊर्जा संग्रहित की जाती है, उसे क्लोरोफ़िल कहते हैं।

(घ) प्रकाश संश्लेषण में पादप वायुमंडल से कार्बन डाइऑक्साइड लेते हैं तथा ऑक्सीजन का उत्पादन करते हैं।

7. निम्न कथनों से संबद्ध पारिभाषिक शब्द बताइए

(क) पीत दुर्बल तने वाला परजीवी पादप

(ख) एक पादप जिसमें स्वपोषण एवं विषमपोषण दोनों ही प्रणाली पाई जाती है।

(ग) वे रंध्र, जिनके द्वारा पत्तियों में गैसों का आदान-प्रदान (विनिमय) होता है।

उत्तर :

(क) पीत दुर्बल तने वाला परजीवी पादप – अमरबेल

(ख) एक पादप जिसमें स्वपोषण एवं विषमपोषण दोनों ही प्रणाली पाई जाती है। – घटपर्णी (पिचर पादप)

(ग) वे रंध्र, जिनके द्वारा पत्तियों में गैसों का आदान-प्रदान (विनिमय) होता है। – स्टोमेटा

8. सही उत्तर चुनिए :

(क) अमरबेल उदाहरण है किसी

(i) स्वपोषी का।
(ii) परजीवी का।
(iii) मृतजीवी का।
(iv) परपोषी का।

उत्तर : (ii) परजीवी का।

(ख) कीटों को पकड़कर अपना आहार बनाने वाले पादप का नाम है-

(i) गुड़हल
(ii) अमरबेल
(iii) घटपर्णी (पिचर पादप)
(iv) गुलाब

उत्तर: (iii) घटपर्णी (पिचर पादप)

9. कॉलम A में दिए गए शब्दों का मिलान कॉलम B के शब्दों से कीजिए-

कॉलम A कॉलम B
(क) क्लोरोफ़िल (i) जीवाणु
(ख) नाइट्रोजन (ii) परपोषित
(ग) अमरबेल (iii) घटपर्णी (पिचर पादप)
(घ) जंतु (iv) पत्ती
(च) कीटभक्षी (v) परजीवी

उत्तर:

कॉलम A कॉलम B
(क) क्लोरोफ़िल (iv) पत्ती
(ख) नाइट्रोजन (i) जीवाणु
(ग) अमरबेल (v) परजीवी
(घ) जंतु (ii) परपोषित
(च) कीटभक्षी (iii) घटपर्णी (पिचर पादप)

10. निम्न कथनों में से सत्य एवं असत्य कथनों का चयन कीजिए।

(क) प्रकाश संश्लेषण में कार्बन डाइऑक्साइड मुक्त होती है।

(ख) ऐसे पादप, जो अपना भोजन स्वयं संश्लेषित करते हैं, मृतजीवी कहलाते हैं।

(ग) प्रकाश संश्लेषण का उत्पाद प्रोटीन नहीं है।

(घ) प्रकाश संश्लेषण में सौर ऊर्जा का रासायनिक ऊर्जा में का रासायनिक रूपांतरण हो जाता है।

उत्तर: 

(क) प्रकाश संश्लेषण में कार्बन डाइऑक्साइड मुक्त होती है। (असत्य)

(ख) ऐसे पादप, जो अपना भोजन स्वयं संश्लेषित करते हैं, मृतजीवी कहलाते हैं। (असत्य)

(ग) प्रकाश संश्लेषण का उत्पाद प्रोटीन नहीं है। (सत्य)

(घ) प्रकाश संश्लेषण में सौर ऊर्जा का रासायनिक ऊर्जा में रूपांतरण हो जाता है। (सत्य)

सही विकल्प चुनिए-

11. पादप के किस भाग द्वारा प्रकाश संश्लेषण हेतु वायु ली जाती है?

(क) मूल रोम
(ख) रंध्र
(ग) पर्णशिराएँ
(घ) बाह्यदल

उत्तर : (ख) रंध्र

12. वायुमंडल से मुख्यतः जिस भाग द्वारा पादप कार्बन डाइऑक्साइड प्राप्त करते हैं, वह है-

(क) जड़
(ख) तना
(ग) पुष्प
(घ) पत्तियाँ

उत्तर : (घ) पत्तियाँ

महत्वपूर्ण बिंदु

  • सभी जीवों को भोजन की आवश्यकता होती है, जिससे वह ऊर्जा प्राप्त करते हैं और इस ऊर्जा का प्रयोग वह अपने शरीर की वृद्धि और रखरखाव के लिए करते हैं।
  • हरे पौधे प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया द्वारा अपना भोजन स्वयम बनाते हैं।
  • हरे पौधों को भोजन बनाने के लिए कुछ सरल रासायनिक पदार्थ की आवश्यकता होती है जैसे कार्बन डाइऑक्साइड, जल, सूर्य का प्रकाश एवं खनिज।
  • प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया के लिए क्लोरोफिल एवं सूर्य का प्रकाश की आवश्यकता अनिवार्य रूप से होती है।
  • प्रकाश संश्लेषण की परिभाषा प्रक्रिया के फल स्वरुप उत्पादन के रूप में कार्बोहाइड्रेट जैसे जटिल रासायनिक पदार्थ बनते हैं।
  • प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया में क्लोरोफ़िल की सहायता से पत्तियों द्वारा सौर ऊर्जा का संचयन होता है।
  • प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया में ऑक्सीजन बाहर निकलती है। इस गैस का उपयोग सभी जीव श्वसन प्रक्रिया में करते हैं।
  • कवक अपना पोषण मृत एवं अपघटित जैव पदार्थों से प्राप्त करते हैं। वे मृतजीवी कहलाते हैं। अमरबेल जैसे कुछ पौधे परजीवी होते हैं। वे परपोषी पौधों से अपना भोजन प्राप्त करते हैं।
  • कुछ पौधे एवं अन्य सभी जीव अपने पोषण हेतु दूसरे जीवों पर निर्भर होते हैं, विषमपोषी कहलाते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top