अरेखित पेशी, रेखित पेशी, तथा हृद् पेशी में अंतर

अरेखित पेशी, रेखित पेशी, तथा हृद् पेशी में अंतर (Difference between Unstriped Muscle, Striped Muscle, and Cardiac Muscle)

स्थिति, संरचना तथा कार्य के आधार पर पेशियाँ तीन प्रकार की होती हैं: अरेखित पेशी, रेखित पेशी, तथा हृद् पेशी। नीचे हम इन तीनों के बीच के अंतर के बारे में जानेंगे। 


अरेखित पेशी (Unstriped Muscle)

रेखित पेशी (Striped Muscle)
हृद् पेशी (Cardiac Muscle)
अरेखित पेशी आंन्तरांगों जैसे- आमाशय, मूत्राशय, जनन वाहिनियों तथा रुधिर वाहिनियों की दीवार में पाई जाती हैं। रेखित पेशी अस्थियों के साथ जुड़ी रहती हैं और शरीर की पेशियों का अधिकांश भाग बनाती है। हृद् पेशी हृदय की दीवार में पाई जाती हैं।
यह पेशी कोशिकाएँ spindle- shaped होती हैं। कभी-कभी इनके सिरे द्विशाखित भी होते हैं। पेशी कोशिकाएँ लम्बी व बेलनाकार होती हैं। इनका व्यास पूर्ण लम्बाई में समान रहता है तथा ये शाखित नहीं होती है। पेशी कोशिकाएँ या पेशी तन्तु शाखान्वित होते हैं और परस्पर मिलकर एक जाल-सा बनाते हैं।
इसमें पेशी तन्तु (Muscle fibres) 1/20 मिमी लम्बा तथा 1/60 मिमी मोटा होता है। इनमें पेशी तन्तु 2-4 सेमी लम्बा तथा 10-30µ मोटा होता है। इसके पेशी तन्तु 50-100µ लम्बे तथा 20µ मोटे होते हैं।
पेशी तन्तु (पेशी कोशिकाएँ) एककेन्द्रकीय होते हैं और केन्द्रक कोशिका के बीचों-बीच चौड़े भाग में स्थित होता है। पेशी तन्तु बहुकेन्द्रकीय होते हैं और केन्द्रक तन्तु के परिधीय भाग में सार्कोलेमा के ठीक नीचे स्थित होते हैं। पेशी तन्तु एककेन्द्रकीय होते हैं और केन्द्रक कोशिका के लगभग मध्य में इन्टरकेलेटेड डिस्क के बीच होते हैं।
इसमें केन्द्रक के चारों ओर का सार्कोप्लाज्म बहुत पतला होता है। सार्कोप्लाज्म पेशी तन्तुओं या मायोफाइब्रिल्स के बीच भरा रहता है। इसमें साकॉप्लाज्म पाया जाता है।
इसमें उपस्थित सार्कोलेमा बहुत पतला होता है। सार्कोलेमा स्पष्ट तथा अपेक्षाकृत मोटा होता है। सार्कोलेमा स्पष्ट नहीं होता है।
इसमें मायोफाइब्रिल्स बहुत छोटे व पतले होते हैं। मायोफाइब्रिल्स अपेक्षाकृत मोटे तथा पेशी तन्तु की पूरी लम्बाई में फैले रहते हैं। मायोफाइब्रिल्स रेखित पेशी के मायोफाइब्रिल्स के समान होते हैं।
मायोफाइब्रिल्स धारीदार होते हैं और इस पर A तथा I-पट्टिकाएँ होती है। समान
मायोफाइब्रिल्स के बीच के खाली स्थान में सार्कोप्लाज्म भरा होता है, अतः प्रत्येक रेखित पेशी तन्तु में लम्बाई व चौड़ाई में लम्बवत् व अनुप्रस्थ धारियाँ दिखाई देती हैं। समान
पेशी कोशिकाओं में इन्टरकेलेटेड डिस्क (intercalated discs) नहीं होती हैं। नहीं होता। पेशी कोशिकाओं में इन्टरकेलेटेड डिस्क (intercalated discs) होती हैं।
इनमें संकुचन धीरे-धीरे होता है। इनमें संकुचन धीरे-धीरे किन्तु देर तक होता है। संकुचन व शिथिलन-क्रमिक होता है और जीवनपर्यन्त होता रहता है।
इनका संकुचन इच्छा के आधीन नहीं होता है। इनका संकुचन इच्छा के आधीन होता है। इनका संकुचन इच्छा के आधीन नहीं होता है।
ये पेशियाँ स्वायत्त (autonomous) तन्त्रिका तन्त्र की तन्त्रिकाओं से सम्भरणित होती हैं। ये केन्द्रीय तन्त्रिका तन्त्र की क्रेनियल तथा स्पाइनल तन्त्रिकाओं द्वारा सम्भरणित होती है। हृद् पेशी सिम्पैथेटिक तथा पैरासिम्पैथेटिक तन्त्रिका तन्त्र से सम्बन्धित होती हैं। 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top