यूकैरियोटिक तथा प्रोकैरियोटिक कोशिकाओं में अन्तर (Differences between Eukaryotic cells and Prokaryotic Cell)

यूकैरियोटिक तथा प्रोकैरियोटिक दोनों कोशिकाएँ प्रकृति में पायी जाती हैं। प्रोकैरियोटिक कोशिकाएं एक एककोशिकीय होती हैं। इसमें एकल-कोशिका वाला जीवाणु आते है जबकि यूकेरियोटिक कोशिका वाले जीवों में कई कोशिकाएं पाई जाती हैं, जिनमें अपना nucleus और organelles उपस्थित होते हैं। आइये इन दोनों कोशिकाओं के बीच के अंतर को जानते हैं :

यूकैरियोटिक तथा प्रोकैरियोटिक कोशिकाओं में अन्तर

यूकैरियोटिक कोशिका (Eukaryotic Cell)प्रोकैरियोटिक कोशिका (Prokaryotic Cell)
यूकैरियोटिक कोशिका में true nucleus पाया जाता है। जिसमें केन्द्रक कला तथा न्यूक्लियोलस भी उपस्थित होता हैं।प्रोकैरियोटिक कोशिका में true nucleus नहीं होता है। इसमें केन्द्रक कला (nuclear membrane) तथा न्यूक्लियोलस (nucleolus) अनुपस्थित होते हैं।
इसमें एक से अधिक क्रोमोसोम पाए जाते हैं।इन कोशिका में एक ही क्रोमोसोम होता है।
DNA के साथ हिस्टोन प्रोटीन होता हैं।क्रोमोसोम में हिस्टोन (histone) प्रोटीन नहीं पाया जाता है।
इसमें जाइगोट डिप्लॉइड (diploid) होता है।इसमें जाइगोट की प्रकृति (nature) मीरोजाइगोट (merozygote) होती है अर्थात् यह partially diploid होता है।
इसमें mitosis तथा meiosis दोनों विभाजन पाया जाता हैं।इसमें mitosis तथा meiosis विभाजन नहीं होता हैं।
इसमे true लैंगिक जनन होता है।इसमें आनुवंशिक पुनर्योजन (genetic recombination), जैसे- रूपान्तरण (transformation), पारक्रमण (transduction) तथा संयुग्मन (conjugation) होता हैं।
इन कोशिकाओं 
में माइटोकॉन्ड्रिया, गॉल्जी एपरेटस, एण्डोप्लाज्मिक रेटीकुलम, क्लोरोप्लास्ट 
सभी उपस्थित होते हैं।
कोशिका में माइटोकॉन्ड्रिया, गॉल्जी एपरेटस, एण्डोप्लाज्मिक रेटीकुलम, क्लोरोप्लास्ट का अभाव होता है।
इसमें राइबोसोम 80 S प्रकार के होते हैं।इसमें राइबोसोम 70 S प्रकार के होते हैं।
इसकी कोशिका भित्ति में म्यूकोपेप्टाइड्स नहीं होते हैं।इसकी कोशिका भित्ति में म्यूकोपेप्टाइड्स पाए जाते हैं।
इसमें Mesosomes नहीं पाए जाते हैं।इन कोशिकाओं में Mesosomes पाए जाते हैं।
इसमें 9 + 2 विन्यास मिलता है।इन कोशिका के फ्लैजेला में तन्तु स्पाइरल रूप में व्यवस्थित होते हैं।
इसमें true nucleus का आकार निश्चित होता है तथा केन्द्रक पूर्ण विकसित होता है।इन कोशिकाओं में केन्द्रक का आकार निश्चित नहीं होता है तथा इसको न्यूक्लियोइड (nucleoid) या incipient nucleus कहते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top