तंतु से वस्त्र तक | अभ्यास कार्य – कक्षा 6 NCERT

पाठ 3- तंतु से वस्त्र तक

- अभ्यास कार्य

1. निम्नलिखित तंतुओं को प्राकृतिक का संश्लिष्ट में वर्गीकृत कीजिए

नायलॉन, रुई, ऊन, रेशम, पॉलिएस्टर, पटसन

उत्तर: प्राकृतिक तंतु : रुई, ऊन, रेशम, पटसन

संश्लिष्ट तंतु : नायलॉन, पॉलिएस्टर

2. नीचे दिए गए कथन "सत्य" है अथवा "असत्य" उल्लेख कीजिए

(क) तंतुओं से तागा बनता है।
(ख) कताई वस्त्र निर्माण की एक प्रक्रिया है।
(ग) जूट नारियल का बाहरी आवरण होता है।
(घ) रूई से बिनौले (बीज) हटाने की प्रक्रिया को ओटना कहते हैं।
(ङ) तागों की बुनाई से वस्त्र का एक टुकड़ा बनता है।
(च) रेशम तंतु किसी पादप के ताने से प्राप्त होता है।
(छ) पॉलिएस्टर एक प्राकृतिक तंतु है।

उत्तर:

(क) तंतुओं से तागा बनता है। (सत्य)
(ख) कताई वस्त्र निर्माण की एक प्रक्रिया है। (असत्य)
(ग) जूट नारियल का बाहरी आवरण होता है। (असत्य)
(घ) रूई से बिनौले (बीज) हटाने की प्रक्रिया को ओटना कहते हैं। (सत्य)
(ङ) तागों की बुनाई से वस्त्र का एक टुकड़ा बनता है। (सत्य)
(च) रेशम तंतु किसी पादप के ताने से प्राप्त होता है। (असत्य)
(छ) पॉलिएस्टर एक प्राकृतिक तंतु है। (असत्य)

3. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

(क) ____और ____ से पादप तंतु प्राप्त किए जाते हैं।
(ख) ____ और _____ जांतव तंतु है।

उत्तर:
(क) कपास के पौधे और पटसन के पौधे से पादप तंतु प्राप्त किए जाते हैं।
(ख) ऊन और भेड़ जांतव तंतु है।

4. रूई तथा जूट (पटसन) पादप के किन पौधों से किन भागों से प्राप्त होते हैं?

उत्तर: रुई को कपास के फल से प्राप्त किया जाता हैं इसे कपास गोलक कहा जाता हैं। जबकि पटसन को पटसन पादप के तने से प्राप्त किया जाता हैं।

5. नारियल तंतु से बनने वाली दो वस्तुओं के नाम लिखिए।

उत्तर:चटाई तथा रस्सी

6. तंतुओं से तागा निर्मित करने की प्रक्रिया स्पष्ट कीजिए।

उत्तर:तंतुओं से धागा बनाने के लिए रुई को एक हाँथ में पकड़कर दूसरे हाँथ से इसे ऐंठते हुए धीरे धीरे बाहर की ओर खींचा जाता हैं। रेशों से तागा बनाने की इस प्रक्रिया को कताई कहते हैं। कताई के लिए एक सरल युक्ति हस्त तकुआ का उपयोग किया जाता हैं जिसे तकली कहते हैं।

7. कॉलम 1 में दिए गए खाद्य पदार्थ का मिलान कॉलम 2 से कीजिये

कॉलम 1कॉलम 2
वस्त्रों की बुनाई पादप तंतु
वस्त्र बनाने की प्रक्रिया कताई
कपास और पटसनकरघों
तागा बनाने की प्रक्रियाबुनाई

उत्तर-

कॉलम 1कॉलम 2
वस्त्रों की बुनाई करघों
वस्त्र बनाने की प्रक्रिया बुनाई
कपास और पटसनपादप तंतु
तागा बनाने की प्रक्रियाकताई

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top