गति एवं समय | प्रश्न – उत्तर कक्षा 7 NCERT

पाठ 9- गति एवं समय

कक्षा 7 - अभ्यास कार्य

1. निम्नलिखित गतियों का वर्गीकरण सरल रेखा के अनुदिश, वर्तुल तथा दोलन गति में कीजिए-

(क) दौड़ते समय आपके हाथों की गति

(ख) सीधी सड़क पर गाड़ी को खींचते घोड़े की गति

(ग) ‘मैरी गो राउंड’ झूले में बच्चे की गति

(घ) ‘सी-सॉ’ झूले पर बच्चे की गति

(च) विद्युत घंटी के हथौड़े की गति

(छ) सीधे पुल पर रेलगाड़ी की गति

उत्तर :

(क) दौड़ते समय आपके हाथों की गति- दोलन गति

(ख) सीधी सड़क पर गाड़ी को खींचते घोड़े की गति- सरल रेखा के अनुदेश गति

(ग) ‘मैरी गो राउंड’ झूले में बच्चे की गति- वर्तुल गति

(घ) ‘सी-सॉ’ झूले पर बच्चे की गति- दोलन गति

(च) विद्युत घंटी के हथौड़े की गति- दोलन गति

(छ) सीधे पुल पर रेलगाड़ी की गति- सरल रेखा के अनुदिश गति

2. निम्नलिखित में कौन-सा कथन सही नहीं हैं?

(क) समय का मूल मात्रक सेकंड है।

(ख) प्रत्येक वस्तु नियत चाल से गति करती है।

(ग) दो शहरों के बीच की दूरियाँ किलोमीटर में मापी जाती हैं।

(घ) किसी दिए गए लोलक का आवर्तकाल नियत नहीं होता।

(च) रेलगाड़ी की चाल m/h में व्यक्त की जाती है।

उत्तर :

(क) समय का मूल मात्रक सेकंड है। (सही)

(ख) प्रत्येक वस्तु नियत चाल से गति करती है। (गलत)

(ग) दो शहरों के बीच की दूरियाँ किलोमीटर में मापी जाती हैं। (सही)

(घ) किसी दिए गए लोलक का आवर्तकाल नियत नहीं होता। (गलत)

(च) रेलगाड़ी की चाल m/h में व्यक्त की जाती है। (गलत)

3. कोई सरल लोलक 20 दोलन पूरे करने में 32s लेता है। लोलक का आवर्तकाल क्या है?

उत्तर : एक दोलन को पूरा करने में जो समय लगता है उसे लोक का आवर्तकाल कहते हैं।
आवर्तकाल के सूत्र से

आवर्तकाल = कुल समय / दोलनों की संख्या
= 32/20
= 1.6 sec

लोलक का आवर्तकाल 1.6 sec हैं।

4. दो स्टेशनों के बीच की दूरी 240 km है। कोई रेलगाड़ी इस दूरी को तय करने में 4 घंटे लेती है। रेलगाड़ी की चाल परिकलित कीजिए।

उत्तर:

हमें पता है
दो स्टेशनों के बीच की दूरी = 240 किलोमीटर
किसी रेलगाड़ी द्वारा इस दूरी को तय करने में लगा समय = 4 घंटे
रेलगाड़ी की चाल =?

चल के सूत्र द्वारा

चल = तय की गई दूरी / लिया गया समय

= 240 km/4
= 60 km/h

रेलगाड़ी की चाल = 60 km/h है।

5. किसी कार के पथमापी का 08:30 AM पर पाठ्यांक 57321.0 km है। यदि 08:50 AM पर पथमापी का पाठ्यांक परिवर्तित होकर 57336.0 km हो जाता है, तो कार द्वारा चली गयी दूरी कितनी है? कार की चाल km/min में परिकलित कीजिए। इस चाल को km/h में भी व्यक्त कीजिए।

उत्तर :

किसी कार के पथमापी का 08:30 AM पर पाठ्यांक = 57321.0 km
यदि 08:50 AM पर पथमापी का पाठ्यांक परिवर्तित होकर 57336.0 km हो

तो कार द्वारा चली गयी दूरी =?

दूरी = 57336.0 km – 57321.0 km
= 15 km

समय = 08:50 AM – 08:30 AM
= 20 मिनट
= 20 मिनट = 20/60 घंटा
= 1/3 घंटा

km/h में चाल

चाल = दूरी / समय
= 15 km / 20 min
= 15 ÷ 1/3
= 15 × 3
= 45 km/hour

कार द्वारा चली गयी दूरी 45 km/hour होगी। 

6. सलमा अपने घर से साइकिल पर विद्यालय पहुँचने में 15 मिनट लेती है। यदि साइकिल की चाल 2 m/s है, तो घर से विद्यालय की दूरी परिकलित कीजिए।

उत्तर :

घर से साइकिल पर विद्यालय पहुँचने में समय = 15 मिनट = 900s
साइकिल की चाल = 2 m/s
घर से विद्यालय की दूरी =?

दूरी के सूत्र द्वारा
दूरी = चाल × समय
= 2 m/s × 900s
= 1800m
= 1800/1000 km
= 1.8 km

घर से विद्यालय की दूरी 1.8 km होगी।

7. निम्नलिखित स्थितियों में गति के दूरी-समय ग्राफ़ की आकृति दर्शाइए-

(क) नियत चाल से गति करती कार

(ख) सड़क के किनारे खड़ी कोई कार

उत्तर : 

गति एवं समय | प्रश्न - उत्तर कक्षा 7 NCERT

8. निम्नलिखित में कौन-सा संबंध सही है?

(क) चाल = दूरी समय
(ख) चाल = दूरी / समय
(ग) चाल = समय / दूरी
(घ) चाल =1/दूरी × समय

उत्तर : (ख) चाल = दूरी / समय

9. चाल का मूल मात्रक है-

(क) km/min
(ख) m/min
(ग) km/h
(घ) m/s

उत्तर : (घ) m/s

10. कोई कार 40 km/h की चाल से 15 मिनट चलती है, इसके पश्चात् वह 60 km/h की चाल से 15 मिनट चलती है। कार द्वारा तय की गई कुल दूरी होगी-

(क) 100 km
(ख) 25 km
(ग) 15 km
(घ) 10 km

उत्तर : (ख) 25 km

हल
कार की चाल = 40 km/h
समय = 15 मिनट
मिनट को घण्टे में बदलने पर
= 15/60
= 0.25 घंटा

कार द्वारा तय की गई दूरी = चाल × समय
= 40 × 0.25
= 10 किमी

हल 2
कार की चाल = 60 km/h
समय = 15 मिनट
मिनट को घण्टे में बदलने पर
= 15/60
= 0.25 घंटा

कार द्वारा तय की गई दूरी = चाल × समय
= 60 × 0.25
= 15 किमी

कुल दूरी = 10 + 15
= 25 km

11. मान लीजिए चित्र 9.1 तथा चित्र 9.2 में दर्शाए गए फोटोग्राफ 10 सेकंड के अंतराल पर खींचे गए। यदि इन फोटोग्राफों में 100 मीटर की दूरी को 1 cm द्वारा दर्शाया गया है, तो तीव्रतम कार की चाल परिकलित कीजिए।

उत्तर :

हरे रंग की कार सबसे तेज चल रही है। 1 cm के हिसाब से इसने 5 cm की दूरी तय की है।

= 100 × 5 = 500 मीटर

सबसे तेज कार की चाल = 500 / 10
= 50 m/s

12. चित्र 9.15 में दो वाहनों, A तथा B की गति के दूरी-समय ग्राफ़ दर्शाए गए हैं। इनमें से कौन-सा वाहन अपेक्षाकृत तीव्र गति से चल रहा है?

उत्तर : दिए गए ग्राफ के अनुसार वाहन A तीव्र गति से चल रहा है।

13. निम्नलिखित दूरी-समय ग्राफ़ों में से कौन उस ट्रक की गति को दर्शाता है, जिसमें उसकी चाल नियत नहीं है?

उत्तर : विकल्प (iii)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top