हमारे चारों ओर वायु | अभ्यास कार्य – कक्षा 6 NCERT

पाठ 15 - हमारे चारों ओर वायु

- अभ्यास कार्य

1. वायु के संघटक क्या हैं?

उत्तर: वायु के संघटक हैं नाइट्रोजन, कार्बन डाई आक्साइड, आक्सीजन, जलवाष्प, कुछ अन्य गैसें, धूल तथा धुआं। वायु में आक्सीजन तथा नाइट्रोजन की मात्रा अधिक होती हैं। यह दोनों गैसें मिलकर वायु का 99% भाग बनती हैं। बाकी 1% भाग में कार्बन डाई ऑक्साइड तथा अन्य जैसे होती हैं।

2. वायुमंडल की कौन सी गैस श्वसन के लिए आवश्यक है?

उत्तर : आक्सीजन

3. आप यह कैसे सिद्ध करेंगे कि वायु ज्वलन में सहायक होती है।

उत्तर: वायु ज्वलन में सहायक होती है इसे सिद्ध करने के लिए हम एक प्रयोग करेंगे:

  • एक समान लंबाई की दो मोमबत्ती लीजिए और उन्हें जला कर मेज पर रख दें।
  • एक कांच का ग्लास लीजिए और इनमें से एक मोमबत्ती पर उस ग्लास को उल्टा करके रख दीजिए।
  • कुछ देर बाद आप देखेंगे कि ग्लास से ढकी मोमबत्ती बुझ जाती हैं जबकि दूसरी मोमबत्ती जलती रहती है।
  • यह इसलिए हुआ क्योंकि ग्लास से ढकी मोमबत्ती में वायु का जो घटक जो मोमबत्ती के जलने के लिए चाहिए था वह सीमित था।
  • मोमबत्ती के जलने से यह घटक कुछ देर में समाप्त हो जाता है जिससे कुछ देर बाद यह मोमबत्ती बुझ जाती है। जबकि दूसरी मोमबत्ती लगातार वायु में रहती है इसलिए वह नहीं बुझती है।
  • इस प्रयोग से यह सिद्ध होता है कि वायु ज्वलन में सहायक होती है।

4. आप यह कैसे दिखाएँगे कि वायु जल में घुली होती है?

उत्तर:

  • किसी बर्तन में थोड़ा पानी लीजिए और इसे धीरे-धीरे गर्म कीजिए।
  • पानी के उबलने से पहले सावधानीपूर्वक उस बर्तन के अंदर की सतह को देखिए। आपको छोटे छोटे बुलबुले दिखाई देते हैं जो इससे चिपके होते हैं।
  • ये बुलबुले पानी में घुली वायु के कारण बनते हैं।
  • पानी को गर्म करने पर घुली हुई वायु बुलबुलों के रूप में बाहर आ जाती है।

5. रुई का ढेर जल में क्यों सिकुड़ जाता है?

उत्तर: सूखी हुई के अंदर वायु के भरी होती हैं जब इस पानी में डाला जाता है तो वायु का स्थान जल ले लेता है जिस कारण यह सिकुड़ जाती है।

6. पृथ्वी के चारों ओर की वायु की परत ___ कहलाती है।

उत्तर:पृथ्वी के चारों ओर की वायु की परत वायुमंडल कहलाती है।

7. हरे पौधों को भोजन बनाने के लिए वायु के अवयव ___ की आवश्यकता होती है।

उत्तर: हरे पौधों को भोजन बनाने के लिए वायु के अवयव कार्बन डाई आक्साइड की आवश्यकता होती है।

8. पाँच क्रियाकलापों की सूची बनाइए, जो वायु की उपस्थिति के कारण संभव है।

उत्तर:

  • श्वसन के लिए
  • ज्वलन में सहायक
  • पृथ्वी पर जीवन के लिए
  • पवन चक्की का चलना
  • वाष्पोत्सर्जन के लिए

9. वायुमंडल में गैसों के आदान-प्रदान में पौधे तथा जंतु एक-दूसरे की किस प्रकार सहायता करते हैं?

उत्तर: पौधे भोजन बनाने के लिए वायुमंडल में उपस्थित कार्बन डाइऑक्साइड का प्रयोग करते हैं। यह कार्बन डाइऑक्साइड जंतुओं द्वारा वायुमंडल में छोड़ी जाती है। वहीं जंतुओं को जीवित रहने के लिए ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है जो उन्हें वायुमंडल से प्राप्त होता है। यह ऑक्सीजन वायुमंडल में पौधों द्वारा छोड़ी जाती है।
गैसों के इसी आधार प्रदान से पौधे तथा जंतु दोनों जीवित रहने में एक दूसरे की सहायता करते हैं।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • हम वायु को देख नहीं सकते परंतु इसे महसूस कर सकते हैं जिससे यह पता चलता हैं कि वायु हर जगह हैं।
  • जो वायु गतिशील होती है उसे पवन कहते हैं।
  • ऊपर के कुछ प्रयोगों से पता चलता हैं की वायु स्थान घेरती है।
  • वायु जल तथा मिट्टी में हर जगह उपस्थित होती है।
  • वायु नाइट्रोजन, ऑक्सीजन, कार्बन डाइऑक्साइड, जलवाष्प तथा कुछ अन्य गैसों से मिलकर बनी होती है।
  • ऑक्सीजन गैस ज्वलन तथा श्वसन दोनों क्रियायों के लिए आवश्यक है।
  • वायु की जो परत पृथ्वी को घेरे रहती हैं, उसे वायुमंडल कहते हैं।
  • पृथ्वी पर जीवन के लिए वायुमंडल आवश्यक है।
  • श्वसन के लिए जलीय-जीव जल में घुली वायु का इस्तेमाल करते हैं।
  • पौधे तथा जंतु जीवित रहने के लिए एक दूसरे पर निर्भर हैं क्योंकि पौधों को कार्बन डाइऑक्साइड जंतुओं से तथा जंतुओं को ऑक्सीजन पौधों से प्राप्त होती हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top