शाम-एक किसान – Class 7 NCERT Solution

NCERT कक्षा 7 की हिंदी पाठ्य पुस्तक "वसंत भाग 2"

पाठ - 6 शाम-एक किसान

- अभ्यास कार्य

NCERT की कक्षा 7 की हिंदी विषय की किताब “वसंत भाग 2” के सभी पाठों की कहानियों तथा कविताओं के अभ्यास कार्यों का वर्णन करेंगे और उसके प्रश्नों का उत्तर देंगे।

हम “शाम-एक किसान” पाठ का अध्ययन करने के बाद इससे सम्बंधित कुछ प्रश्नों को निकालेंगे और उनके उत्तर का वर्णन करेंगे।

शाम-एक किसान - प्रश्न-अभ्यास NCERT

कविता से

1. इस कविता में शाम के दृश्य को किसान के रूप में दिखाया गया है–यह एक रूपक है। इसे बनाने के लिए पाँच एकरूपताओं की जोड़ी बनाई गई है। उन्हें उपमा कहते हैं। पहली एकरूपता आकाश और साफ़े में दिखाते हुए कविता में ‘आकाश का साफ़ा’ वाक्यांश आया है। इसी तरह तीसरी एकरूपता नदी और चादर में दिखाई गई है, मानो नदी चादर-सी हो। अब आप दूसरी, चौथी और पाँचवी एकरूपताओं को खोजकर लिखिए।
उत्तर- इस कविता से दूसरी चौथी और पांचवी एकरूपता इस प्रकार है-
 
दूसरी एकरूपता – चिलम सूरज सी
चौथी एकरूपता – अंगीठी पलाश के फूलों सी
पांचवी एकरूपता – अंधकार भेड़ों के गल्ले सा।
2. शाम का दृश्य अपने घर की छत या खिड़की से देखकर बताइए-
 
(क) शाम कब से शुरू हुई?
 
(ख) तब से लेकर सूरज डूबने में कितना समय लगा?
 
(ग) इस बीच आसमान में क्या-क्या परिवर्तन आए?
उत्तर- 
 
(क) शाम का समय करीब 6 बजे से शुरू होता है।
 
(ख) तब से लेकर सूरज डूबने में लगभग 1 घंटे का समय लगता है।
 
(ग) इस बीच आसमान लाल पीले रंग में नजर आया। कभी कभी शाम में यह बादल काले रंग के भी दिखाई देते हैं। जिसके बाद सूरज धीरे धीरे डूब गया और चारों ओर अंधेरा छा गया।
3. मोर के बोलने पर कवि को लगा जैसे किसी ने कहा हो ‘सुनते हो’। नीचे दिए गए पक्षियों की बोली सुनकर उन्हें भी एक या दो शब्दों में बाँधिए-
 
कबूतर, कौआ, मैना, तोता, चील, हंस
उत्तर-
  1. कबूतर–  मैं खत लाया हूं।
  2. कौआ– आज मेहमान आने वाले हैं।
  3. मैना– नमस्कार कैसे हैं।
  4. तोता– मेरा नाम मिट्ठू है।
  5. चील– यहां ऊपर से सब कुछ साफ दिखता है।
  6. हंस– शांत रहें।

कविता से आगे

1. इस कविता को चित्रित करने के लिए किन-किन रंगों का प्रयोग करना होगा?
उत्तर- इस कविता को चित्रित करने के लिए लाल, पीला,नीला,हरा, नारंगी, काला, सफेद, भूरा, सुनहरा इत्यादि रंगों की आवश्यकता होगी।
2. शाम के समय ये क्या करते हैं? पता लगाइए और लिखिए-
 
पक्षी, खिलाड़ी, फलवाले, माँ, पेड़-पौधे, पिता जी, किसान, बच्चे
उत्तर-
  1. पक्षी– सब अपने घोंसले पर वापस आ जाते हैं।
  2. खिलाड़ी– खेल खेलने के बाद सभी सुस्ताते हैं।
  3. फलवाले– फल बेचकर अपने घर लौटने की कोशिश करते हैं।
  4. माँ– काम खत्म करके सबके आने का इंतजार करती हैं।
  5. पेड़-पौधे– सो जाते हैं। 
  6. पिता जी– दफ्तर से घर आने के लिए निकलते हैं।
  7. किसान– खेतों से घर की ओर जाते हैं।
  8. बच्चे– खेल कर घर जाते हैं।
3. हिंदी के एक प्रसिद्ध कवि सुमित्रानंदन पंत ने संध्या का वर्णन इस प्रकार किया है-
 
संध्या का झुटपुट-
बाँसों का झुरमुट-
है चहक रहीं चिड़ियाँ 
टी-वी-टी–टुट्-टुट्
 
ऊपर दी गई कविता और सर्वेश्वरदयाल जी की कविता में आपको क्या मुख्य अंतर लगा? लिखिए।
उत्तर- सुमित्रानंदन पंत और सर्वेश्वरदयाल जी दोनों ने संध्या का वर्णन किया है। लेकिन सुमित्रानंदन पंत ने अपनी कविता में पक्षियों की आवाज का वर्णन किया है जबकि सर्वेश्वरदयाल जी ने अपनी कविता में संध्या काल का वर्णन किसान के माध्यम से किया है।

भाषा की बात

1. नीचे लिखी पंक्तियों में रेखांकित शब्दों को ध्यान से देखिए-
 
(क) घुटनों पर पड़ी है नदी चादर-सी
 
(ख) सिमटा बैठा है भेड़ों के गल्ले-सा
 
(ग) पानी का परदा-सा मेरे आसपास था हिल रहा
 
(घ) मँडराता रहता था एक मरियल-सा कुत्ता आसपास
 
(ङ) दिल है छोटा-सा छोटी-सी आशा
 
(च) घास पर फुदकती नन्ही-सी चिड़िया
 
इन पंक्तियों में सा/सी का प्रयोग व्याकरण की दृष्टि से कैसे शब्दों के साथ हो रहा है?
उत्तर- मेरे अनुसार हो सकता है की बच्ची घर के बाहर खेल रही होगी और इस समय है उसे आ
उत्तर- इन पंक्तियों में सा/सी का प्रयोग व्याकरण की दृष्टि से दो रूपों में हो रहा है
 
चादर-सी, गल्ले-सा, परदा-सा– इसमें सा/सी का प्रयोग उपमा के रूप में किया गया है। जैसे चादर-सी अर्थात नदी चादर के समान, गल्ले-सा अर्थात भेड़ों के झुंड समान, परदा-सा अर्थात् पर्दे के समान पानी।
 
मरियल-सा, छोटा-सा, नन्ही-सी- इसमें सा/सी का प्रयोग विशेषण के रूप में किया गया है। जैसे मरियल-सा अर्थात् कमजोर कुत्ता, छोटा-सा अर्थात् छोटा दिल, नन्ही-सी अर्थात् छोटी सी चिड़िया।
दमी ने इसे उठा लिया होगा।
2. निम्नलिखित शब्दों का प्रयोग आप किन संदर्भों में करेंगे? प्रत्येक शब्द से दो-दो वाक्य बनाइए
 
औंधी, दहक, सिमटा
उत्तर- औंधी– 1. रास्ते में पत्थर ना दिखने से वह औंधे मुंह गिर गया। 
2. वह छत पर औंधी पड़ी हुई है। 
 
दहक- 1. चूल्हे में आग दहक रही है।
2. उसके दिल में बदले की आग दहक रही है।
 
सिमटा- 1. डांट खाने के बाद वह कोने में सिमटा बैठा है। 
2. वह अपना काम सिमटा रहा है। 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top