NCERT कक्षा 6 की हिंदी पाठ्य पुस्तक "वसंत भाग 1"
पाठ - 9 टिकट अलबम
- अभ्यास कार्य
NCERT की कक्षा 6 की हिंदी विषय की किताब “वसंत भाग 1” के सभी पाठों की कहानियों तथा कविताओं के अभ्यास कार्यों का वर्णन करेंगे और उसके प्रश्नों का उत्तर देंगे।
हम “टिकट अलबम” पाठ का अध्ययन करने के बाद इससे सम्बंधित कुछ प्रश्नों को निकालेंगे और उनके उत्तर का वर्णन करेंगे।
टिकट अलबम - प्रश्न-अभ्यास NCERT
कहानी से
1. नागराजन ने अलबम के मुख्य पृष्ठ पर क्या लिखा और क्यों? इसका असर कक्षा के दूसरे लड़के-लड़कियों पर क्या हुआ?
उत्तर- अलबम के पहले पृष्ठ पर मोती जैसे अक्षरों में उसके मामा ने लिख भेजा था- ए. एम. नागराजन
“इस अलबम को चुराने वाला बेशर्म है। ऊपर लिखें नाम को कभी देखा है? यह अलबम मेरा है। जब तक घास हरी है और कमल लाल, सूरज जब तक पूर्व से उगे और पश्चिम में छिपे, उस अनंत काल तक के लिए यह अलबम मेरा ही रहेगा।”
इसका असर कक्षा के दूसरे लड़के-लड़कियों पर यह हुआ कि उन्होंने इस वाक्य को झट से अपनी कापियों और किताबों में टीप लिया।
2. नागराजन के अलबम के हिट हो जाने के बाद राजप्पा के मन की क्या दशा हुई?
उत्तर- नागराजन के अलबम के हिट हो जाने के बाद राजप्पा मन ही मन बहुत कुढ़ रहा था। उसे स्कूल जाना अच्छा नहीं लगता था और लड़कों के सामने जाने में उसे शर्म आती थी। उसके मन में नागराजन के प्रति जलन की भावना आ गई थी।
3. अलबम चुराते समय राजप्पा किस मानसिक स्थिति से गुजर रहा था?
उत्तर- अलबम चुराते समय जब राजप्पा ने उसका पहला पृष्ठ खोला तो उन वाक्यों को पढ़कर उसका दिल तेजी से धड़कने लगा। घर जाने के बाद उसका पूरा शरीर जैसे जलने लगा था गला सूख रहा था और चेहरा तमतमाने लगा था।
4. राजप्पा ने नागराजन का टिकट अलबम अँगीठी में क्यों डाल दिया?
उत्तर- राजप्पा ने नागराजन का टिकट अलबम अँगीठी में इसलिए डाल दी क्योंकि उसे लगा कि उसकी चोरी पकड़ी गई है और पुलिस और से पकड़ने आई है।
5. लेखक ने राजप्पा के टिकट इकट्ठा करने की तुलना मधुमक्खी से क्यों की?
उत्तर- लेखक ने राजप्पा के टिकट इकट्ठा करने की तुलना मधुमक्खी से इसलिए की थी क्योंकि जिस तरह मधुमक्खी विभिन्न फूलों पर बैठकर उसके रस को इकट्ठा करती है इस प्रकार राजप्पा ने भी अलग-अलग जगह से तथा अलग-अलग लोगों से अपने टिकट एल्बम के लिए टिकट इकट्ठा किए थे।
कहानी से आगे
1. टिकटों की तरह ही बच्चे और बड़े दूसरी चीजें भी जमा करते हैं। सिक्के उनमें से एक हैं। तुम कुछ अन्य चीजों के बारे में सोचो जिन्हें जमा किया जा सकता है। उनके नाम लिखो।
उत्तर- कुछ अन्य चीज जिन्हें हम जमा कर सकते हैं इस प्रकार हैं –
- कीड़े मकोड़े
- पुराने सिक्के
- पौधों की पत्तियां
- फूलों के विभिन्न प्रकार
- विभिन्न देशों के रुपए या नोट
3. इकट्ठा किए हुए टिकटों का अलग-अलग तरह से वर्गीकरण किया जा सकता है. जैसे देश के आधार पर। ऐसे और आधार सोचकर लिखो।
उत्तर- देश के आधार के अलावा टिकटों का निम्न तरह से अलग-अलग वर्गीकरण किया जा सकता है
- आकर के आधार पर
- मूल्य के आधार पर
- डिजाइन के आधार पर
- स्थान के आधार पर
अनुमान और कल्पना
1. राजप्पा अलबम के जलाए जाने की बात नागराजन को क्यों नहीं कह पाता है? अगर वह कह देता तो क्या कहानी के अंत पर कुछ फ़र्क पड़ता? कैसे ?
उत्तर- राजप्पा अलबम के जलाए जाने की बात नागराजन को नहीं कह पाता है क्योंकि यदि वह उसे यह बता देता कि उसने अलबम जला दिया है तो नागराजन को पता चल जाता कि उसने अलबम चुराया है और इससे राजप्पा सभी की नजरों में गिर जाता।
भाषा की बात
1. निम्नलिखित शब्दों को कहानी में ढूँढ़कर उनका अर्थ समझो। अब स्वयं सोचकर इनसे वाक्य बनाओ-
खोंसना, जमघट, टटोलना, कुढ़ना, ठहाका, अगुआ, पुचकारना, खलना, हेकड़ी, तारीफ़
उत्तर-
- खोंसना– उसने लड़ने के लिए अपनी साड़ी अपनी कमर में खोंस ली।
- जमघट– नदी किनारे लोगों का जमघट लगा था।
- टटोलना– बिल देखते ही सभी अपनी जेबें टटोलने लगे।
- कुढ़ना– नागराजन के अलबम के हिट हो जाने से राजप्पा बहुत कुढ़ने लगा था।
- ठहाका– जोक सुनते ही सभी ठहाका मारकर हसने लगे।
- अगुआ– इस खेल में वही सबका अगुआ बनेगा।
- पुचकारना– उसे मनाने के लिए वह उसे पुचकार रहा था।
- खलना– मेरा यजन रहना सबका खलने लगा है।
- हेकड़ी– मे अभी तुम्हारी सारी हेकड़ी निकल दूँगा।
- तारीफ़– मेरा काम अच्छा होने पर भी कोई मेरी तारीफ नहीं करता।
2. कहानी से व्यक्तियों या वस्तुओं के लिए प्रयुक्त हुए ‘नहीं’ का अर्थ देने वाले शब्दों (नकारात्मक विशेषण) को छाँटकर लिखो। उनका उलटा अर्थ देने वाले शब्द भी लिखो।
उत्तर- कुछ ऐसे शब्दों का वर्णन इस प्रकार है-
नकारात्मक विशेषण – उल्टा अर्थ
जलन – प्रेम
बुरा – अच्छा
घमंड – स्वाभिमान
पिछड़ा – अव्वल