NCERT कक्षा 6 की पुस्तक "जिज्ञासा"
पाठ - 3 उचित आहार स्वस्थ शरीर का आधार
- अभ्यास कार्य
NCERT की कक्षा 6 के किताब “जिज्ञासा” के पाठ के द्वारा आप विज्ञान के अद्भुत संसार के बारे में जानेंगे। इस नए विषय “विज्ञान” के द्वारा आप अपने आस-पास के रोचक तथ्यों को जानने की ओर अग्रसर रहेंगे। हमारे आस पास जो भी घटनाएं हो रहीं है वह क्यों हो रही हैं उसे खोजने के लिए विज्ञान ही हमें प्रेरित करता हैं जैसे फूलों का खिलना, आकाश में तारों का चमकना, सेब का पेड़ से नीचे गिरना इत्यादि। यह सभी उदाहरण विज्ञान के अंतर्गत खोजे जाने वाले रहस्यों के उदाहरण में से एक हैं।
हम “उचित आहार स्वस्थ शरीर का आधार “ पाठ का अध्ययन करने के बाद इससे सम्बंधित कुछ प्रश्नों को निकालेंगे और उनके उत्तर का वर्णन करेंगे। इसके साथ ही एक लघु प्रश्नों का एक खंड होगा जिसके उत्तर आप दे सकते हैं। इससे आपको पाठ याद करने में आसानी होगी।
1. निम्नलिखित में से असंगत को चुनें और कारण बताएँ-
(क) ज्वार, बाजरा, रागी, चना
(ख) राजमा, मूंग, सोयाबीन, चावल
उत्तर: (क) ज्वार, बाजरा, रागी, चना
निम्नलिखित में से असंगत चना है।
कारण– क्योंकि ज्वार, बाजरा और रागी मोटे अनाज यानी मिलेट्स के अंतर्गत आते हैं जबकि चना एक दलहन है।
(ख) राजमा, मूंग, सोयाबीन, चावल
इनमें से चावल का असंगत है।
कारण – क्योंकि राजमा, मूंग और सोयाबीन दालें और बीन्स होती हैं जो प्रोटीन से भरपूर होती हैं जबकि चावल एक अनाज है जिसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा प्रचुर होती है।
3. शिक्षक का कहना है कि अच्छा आहार औषधि के रूप में कार्य कर सकता है। रवि इस कथन को लेकर उत्सुक है और वह अपने शिक्षक से कुछ प्रश्न पूछना चाहता है। कम से कम ऐसे दो प्रश्न सूचीबद्ध करें, जो वह पूछ सकता है।
उत्तर- रवि इस कथन को लेकर अपने शिक्षक से निम्न प्रश्न पूछ सकता है-
- अच्छा आहार औषधि के रूप में किस तरह से काम करता है और वह हमें किन-किन रोगों से बचा सकता है?
- ऐसे कुछ आहारों के नाम बताइए इसके सेवन से हम बीमारियों से बच सकते हैं?
4. सभी स्वादिष्ट खाद्य पदार्थ आवश्यक रूप से स्वास्थ्यप्रद नहीं होते, और सभी पौष्टिक खाद्य पदार्थ सदैव आनंददायक नहीं होते। कुछ उदाहरणों के साथ अपने विचार साझा करें।
5. मेदू सब्जियाँ नहीं खाता लेकिन बिस्कुट, नूडल्स और डबल रोटी (सफेद ब्रेड) का आनंद लेता है। उसे अक्सर पेट में दर्द और कब्ज की शिकायत रहती है। इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए उसे अपने आहार में क्या बदलाव करना चाहिए? अपने उत्तर को विस्तार से समझाइए।
6. रेशमा को कम रोशनी में देखने में कठिनाई हो रही थी। चिकित्सक ने उसकी दृष्टि का परीक्षण किया और एक विशेष विटामिन पूरक (सप्लीमेंट) लेने की सलाह दी। उन्होंने उसे अपने आहार में कुछ खाद्य पदार्थों को सम्मिलित करने की भी सलाह दी।
(क) वह किस अभावजन्य रोग से पीड़ित है?
(ख) उसके आहार में किस खाद्य घटक की कमी हो सकती है?
(ग) कुछ खाद्य पदार्थों (किन्हीं चार) का सुझाव दें, जिन्हें इस समस्या को दूर करने के लिए उसे अपने आहार में सम्मिलित करना चाहिए।
उत्तर- (क) रेशमा को रतौंधी नमक रोग है जिससे हमें कम रोशनी में देखने में कठिनाई होती है।
(ख) उसके आहार में विटामिन ए की कमी हो सकती है।
(ग) रेशमा को अपने भोजन में गाजर, पपीता, हरी पत्तेदार सब्जियां और विटामिन ए से भरपूर फल तथा सब्जियों को शामिल करने की आवश्यकता है।
7. आपको निम्नलिखित पदार्थ उपलब्ध कराए जाते हैं-
(क) डिब्बाबंद फलों का रस
(ख) ताजे फलों का रस
(ग) ताजे फल
पोषण की दृष्टि से आप किसे लेना पसंद करेंगे और क्यों?
उत्तर- पोषण की दृष्टि से हम ताजे फलों को लेना पसंद करेंगे क्योंकि ताजे फलों में प्राकृतिक शुगर तथा फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है लेकिन वही ताजे फलों के रस में फाइबर अलग हो जाता है और डिब्बा बंद फलों के रस में फाइबर अनुपस्थित होता है और शुगर की मात्रा भी अधिक होती है इसलिए ताजे फलों का सेवन करना ज्यादा फायदेमंद है।
8. गौरव के पैर की हड्डी टूट गई। उसके चिकित्सक ने हड्डियों को सीधा (सरेखित) किया और प्लास्टर लगा दिया। चिकित्सक ने उसे कैल्सियम की गोली भी दी। जब वह दूसरी बार दिखाने गया तब चिकित्सक ने उसे कैल्सियम की गोली के साथ विटामिन D युक्त सिरप भी पीने के लिए दिया। चित्र 3.5 का संदर्भ लें और अग्रलिखित प्रश्नों के उत्तर दें-
(क) चिकित्सक ने गौरव को कैल्सियम की गोली क्यों दी?
(ख) दूसरी बार देखने पर चिकित्सक ने उसे कैल्सियम की गोली के साथ विटामिन D सिरप भी क्यों दिया?
(ग) चिकित्सक द्वारा दी जाने वाली दवाओं के चयन के बारे में आपके मन में क्या सवाल उठता है?
उत्तर- (क) चिकित्सक ने गौरव को कैल्शियम की गोलियां इसलिए दी क्योंकि इससे उसकी हड्डियां जल्दी ठीक हो सकती हैं।
(ख) चिकित्सा के पास दूसरी बार जाने पर उन्होंने गौरव को कैल्शियम की गोली के साथ विटामिन डी का सिरप भी दिया क्योंकि विटामिन डी कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है।
(ग) गौरव यह प्रश्न पूछ सकता है कि क्या मैं सिर्फ कैल्शियम की गोलियां ले सकता हूं?
9. चीनी कार्बोहाइड्रेट का एक उदाहरण है। चीनी का परीक्षण जब आयोडीन विलयन से किया जाता है लेकिन इसका रंग नीला-काला नहीं होता है। इसका संभावित कारण क्या हो सकता है?
उत्तर- चीनी का परीक्षण जब आयोडीन विलयन के साथ किया जाता है तो इसका रंग नीला कल नहीं होता क्योंकि चीनी एक कार्बोहाइड्रेट है और आयोडीन विलियन स्टार्च के साथ प्रतिक्रिया करता है।
10. आप रमन के इस कथन के बारे में क्या सोचते हैं, “सभी मंड (स्टार्च) कार्बोहाइड्रेट हैं लेकिन सभी कार्बोहाइड्रेट मंड नहीं हैं।” अपने उत्तर की जाँच करने के लिए किसी क्रियाकलाप की योजना का वर्णन करें।
उत्तर- सभी मंड कार्बोहाइड्रेट है लेकिन सभी कार्बोहाइड्रेट मंड नहीं हैं। यह कथन सत्य है। इस कथन की सत्यता को जचने के लिए हम कुछ खाद्य पदार्थों के साथ आयोडीन का परीक्षण कर सकते हैं क्योंकि आयोडीन स्टार्च के साथ प्रतिक्रिया करके नीला काला रंग प्रदर्शित करता है।
कुछ स्टार्च युक्त खाद्य पदार्थ जैसे आलू पर आयोडीन विलयन डालने से यह नीला काला रंग प्रदर्शित करता है जबकि कार्बोहाइड्रेट युक्त पदार्थ जैसे चीनी, चावल में आयोडीन विलयन डालने से यह नीला काला रंग प्रदर्शित नहीं करता है। इस परीक्षण के द्वारा यह कथन स्पष्ट हो जाता है कि सभी मंड कार्बोहाइड्रेट है लेकिन सभी कार्बोहाइड्रेट मंड नहीं है।
11. प्रयोगशाला में आयोडीन का प्रयोग करते समय आयोडीन की कुछ बूँदें मिष्टी के मोज़े पर तथा उसकी शिक्षिका की साड़ी पर गिरीं। साड़ी पर आयोडीन की बूंदें नीली-काली हो गईं जबकि मोजे पर आयोडीन का रंग नहीं बदला। इसका संभावित कारण क्या हो सकता है?
उत्तर- साड़ी पर आयोडीन की बूंदें गिरने से वह नीली काली हो गई क्योंकि साड़ी में स्टार्च मौजूद होगा जबकि मोजे पर आयोडीन का रंग नहीं बदला क्योंकि उसमें स्टार्च मौजूद नहीं है।
उत्तर- विलयन के आयोडीन विलियन होने की संभावना की जांच करने के लिए हम एक स्टार्च युक्त खाद्य पदार्थ के ऊपर इस विलयन को डालेंगे। यदि यह नीला काला रंग देता है तो इसका अर्थ यह है कि यह विलियन आयोडीन विलयन है।