उद्योग – Class 8 NCERT Solution

NCERT कक्षा 8 की सामाजिक अध्ययन की पाठ्य पुस्तक "संसाधन एवं विकास (VIII)"

पाठ - 4 उद्योग

- अभ्यास कार्य

NCERT की कक्षा 8 की हिंदी विषय की किताब “संसाधन एवं विकास (VIII)” के सभी पाठों की कहानियों तथा कविताओं के अभ्यास कार्यों का वर्णन करेंगे और उसके प्रश्नों का उत्तर देंगे।

हम “उद्योग” पाठ का अध्ययन करने के बाद इससे सम्बंधित कुछ प्रश्नों को निकालेंगे और उनके उत्तर का वर्णन करेंगे।

उद्योग - प्रश्न-अभ्यास NCERT

अभ्यास

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए 
 
(i) ‘उद्योग’ शब्द का क्या तात्पर्य है? 
उत्तर – उद्योग शब्द का अर्थ है वस्तुओं के उत्पादन, खनिजों के निष्कर्षण अथवा सेवाओं की व्यवस्था से संबंधित। 
(ii) वे कौन से मुख्य तथ्य हैं जो उद्योग की अवस्थिति को प्रभावित करते हैं? 
उत्तर – वे कारक जो उद्योग की अवस्थिति को प्रभावित करते हैं वह है –
  1. कच्चे माल की उपलब्धता 
  2. भूमि 
  3. जल 
  4. श्रम 
  5. शक्ति 
  6. पूंजी 
  7. परिवहन 
  8. बाजार 
(iii) कौन सा उद्योग प्रायः आधुनिक उद्योग का मेरुदंड कहा जाता है और क्यों? 
उत्तर – लोहा इस्पात उद्योग के अंतर्गत प्राप्त उत्पाद इस्पात होता है। इस्पात को ही आधुनिक उद्योग का मेरुदंड कहा जाता है क्योंकि वह सभी वस्तुएं जिनका हम उपभोग करते हैं वह या तो लोहे की या इस्पात की बनी होती हैं या इन धातुओं से निर्मित औजारों और मशीनों से बनी होती हैं। उदाहरण पोत, रेलगाड़ी, ट्रक,धिकांशत इस्पात से बने होते हैं। 
2. अंतर स्पष्ट कीजिए- 
 
(i) कृषि आधारित और खनिज आधारित उद्योग 
(ii) सार्वजनिक क्षेत्र और संयुक्त क्षेत्र के उद्योग 
उत्तर- कृषि आधारित और खनिज आधारित उद्योग 

कृषि आधारित खनिज आधारित उद्योग
कृषि आधारित उद्योग में कच्चे माल का इस्तेमाल किया जाता है। खनिज आधारित उद्योग एक तरह के प्राथमिक उद्योग हैं। इसे प्राप्त उत्पाद अन्य उद्योगों का पोषण करते हैं।
कच्चे माल के रूप में वनस्पति और जंतु आधारित उत्पादों का इस्तेमाल होता है। इनमें खनिज अयस्कों का उपयोग कच्चे माल के रूप में किया जाता है।
कृषि आधारित उद्योगों के उदाहरण हैं खाद्य संसाधन वनस्पति तेल सूती वस्त्र डेरी उत्पादन तथा चर्म उद्योग। अयस्क से निर्मित लोहा खनिज आधारित उद्योग का उदाहरण है।

(ii) सार्वजनिक क्षेत्र और संयुक्त क्षेत्र के उद्योग-
 
सार्वजनिक क्षेत्र संयुक्त क्षेत्र के उद्योग
सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योग उन उद्योगों के अंतर्गत आते हैं जिनका स्वामित्व और संचालन सरकार द्वारा होता है। संयुक्त क्षेत्र के उद्योग उन उद्योगों के अंतर्गत आते हैं जिनका स्वामित्व और संचालन राज्यों और व्यक्तियों अथवा व्यक्तियों के समूह द्वारा होता है।
उदाहरण- हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड और स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड। उदाहरण- मारुति उद्योग लिमिटेड।कृषि आधारित

3. दिए गए स्थानों में निम्नलिखित के दो-दो उदाहरण दीजिए- 
 
(i) कच्चा माल : …… और …… 
 
(ii) अंतिम उत्पाद : ….. और …. 
 
(iii) तृतीयक क्रियाकलाप : …..और…. 
 
(iv) कृषि आधारित उद्योग : ….. और …. 
 
(v) कुटीर उद्योग : ……. और ….. 
 
(vi) सहकारिता : ….. और …..
उत्तर – 
(i) कच्चा माल : कोयला और कपास 
 
(ii) अंतिम उत्पाद : कमीज़ और चिप्स 
 
(iii) तृतीयक क्रियाकलाप : परिवहन और बैंक 
 
(iv) कृषि आधारित उद्योग : सूती वस्त्र और चर्म उद्योग 
 
(v) कुटीर उद्योग : टोकरी बनाना और हस्त निर्मित वस्तुएं 
 
(vi) सहकारिता : आनंद मिल्क यूनियन लिमिटेड और सुधा डेयरी 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top