शरीर में गति | अभ्यास कार्य – कक्षा 6 NCERT

पाठ 8 - शरीर में गति

- अभ्यास कार्य

1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:

(क) अस्थियों की संधियाँ शरीर को ___ में सहायता करती हैं।
(ख) अस्थियाँ एवं उपास्थि संयुक्त रूप से शरीर का ___ बनाते हैं।
(ग) कोहनी की अस्थियाँ ___ संधि द्वारा जुड़ी होती हैं।
(घ) गति करते समय ___ के संकुचन से अस्थियाँ खिंचती हैं।

उत्तर:
(क) अस्थियों की संधियाँ शरीर को मोड़ने में सहायता करती हैं।
(ख) अस्थियाँ एवं उपास्थि संयुक्त रूप से शरीर का ढांचा बनाते हैं।
(ग) कोहनी की अस्थियाँ हिंज संधि द्वारा जुड़ी होती हैं।
(घ) गति करते समय पेशियों के संकुचन से अस्थियाँ खिंचती हैं।

2. निम्न कथनों के आगे सत्य तथा असत्य लिखिए।

(क) सभी जंतुओं की गति एवं चलन बिलकुल एक समान होता है। ()
(ख)
उपास्थि अस्थि की अपेक्षा कठोर होती हैं। ()
(ग)
अंगुलियों की अस्थियों में संधि नहीं होतीं। ()
(घ)
अग्रभुजा में दो अस्थियाँ होती हैं। ()
(ङ)
तिलचट्टों में बाह्य-कंकाल पाया जाता है। ()

उत्तर : 

(क) सभी जंतुओं की गति एवं चलन बिलकुल एक समान होता है। (असत्य)
(ख) उपास्थि अस्थि की अपेक्षा कठोर होती हैं। (असत्य)
(ग) अंगुलियों की अस्थियों में संधि नहीं होतीं। (असत्य)
(घ) अग्रभुजा में दो अस्थियाँ होती हैं। (सत्य)
(ङ) तिलचट्टों में बाह्य-कंकाल पाया जाता है। (सत्य)

3. कॉलम 1 में दिए गए शब्दों का संबंध कॉलम 2 के एक अथवा अधिक कथन से जोड़िए:

कॉलम 1 कॉलम 2
ऊपरी जबड़ा शरीर पर पंख होते हैं।
मछली बाह्य-कंकाल होता है।
पसलियाँ हवा में उड़ सकता है।
घोंघा एक अचल संधि है।
तिलचट्टा हृदय की सुरक्षा करती है
  बहुत धीमी गति से चलता है।
  का शरीर धारा रेखीय होता है।

उत्तर:

कॉलम 1 कॉलम 2
ऊपरी जबड़ा एक अचल संधि है।
मछली का शरीर धारा रेखीय होता है।
पसलियाँ हृदय की सुरक्षा करती है
घोंघा बहुत धीमी गति से चलता है।
तिलचट्टा शरीर पर पंख होते हैं, हवा में उड़ सकता है, बाह्य-कंकाल होता है।

4. निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

(क) कंदुक-खल्लिका संधि क्या है?

उत्तर: हमारे हाथ का एक सिरा गेंद जैसा होता है जो कंधे के उसे भाग से जुड़ता है जो कटोरी के समान होता है अतः जब एक अस्थि का गेंद वाला गोल हिस्सा दूसरी अस्थि की कटोरी रूपी गोहिका में धंसा होता है तो इस प्रकार की संधि को कंदुक-खल्लिका संधि कहते हैं। इस प्रकार की संधि सभी दिशाओं में गति प्रदान करती है।

(ख) कपाल की कौन-सी अस्थि गति करती है?

उत्तर: कपाल की नीचे वाली जबड़े की अस्थि गति करती हैं।

(ग) हमारी कोहनी पीछे की ओर क्यों नहीं मुड़ सकती?

उत्तर: हमारी कोहनी पीछे की ओर नहीं मुड़ सकती है क्योंकि हमारी कोहनी में हिंज अथवा कब्जा संधि होती है जिससे वह केवल आगे और पीछे एक ही दिशा में गति कर सकती है।

5. बहुविकल्पीय प्रश्न सही उत्तर को चुनें

बहुविकल्पीय प्रश्न

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top