B.Ed. Sem 3-वस्तुनिष्ठ परीक्षा में प्रश्नों के रूप (Forms of questions in objective test)

B.Ed. Sem 3- Unit 2 notes

B.Ed. के द्वि-वर्षीय पाठ्यक्रम के तृतीय सेमेस्टर के विषय शिक्षा में मापन तथा मूल्यांकन (Measurement and Evaluation in Education) के सभी Unit के कुछ महत्वपुर्ण प्रश्नों का वर्णन यहाँ किया गया है। 
वस्तुनिष्ठ परीक्षा में प्रश्नों के रूप (Forms of questions in objective test)

वस्तुनिष्ठ परीक्षा में प्रश्नों के रूप (Forms of questions in objective test)

वस्तुनिष्ठ परीक्षा के अर्थ, प्रकार, गुण तथा विशेषताओं के बारे में हम यहाँ पढ़ चुकें हैं लेकिन वस्तुनिष्ठ परीक्षण के अंतर्गत पूछे जाने वाले प्रश्नों के रूप अलग अलग होते हैं और इनके उत्तर देने का तरीका भी अलग अलग होता है। वस्तुनिष्ठ परीक्षा में प्रश्नों के रूप इस प्रकार हैं- 

(1) सत्य-असत्य कथन परीक्षा– इन प्रश्नों में किसी “सत्य” अथवा “असत्य” कथन का समावेश होता है। प्रत्येक प्रश्न के सम्मुख “सत्य” अथवा “असत्य” शब्द लिखा रहता है और शिक्षार्थी से यह अपेक्षा की जाती है कि यदि प्रश्न में समाविष्ट कथन “सत्य” है तो “सत्य” शब्द को रेखांकित करे और यदि वह “असत्य” है तो “असत्य” शब्द को रेखांकित करे। इस प्रकार के प्रश्नों के कुछ उदाहरण दिये जा रहे हैं-

निर्देश- निम्नलिखित कथनों में सत्य/असत्य कथन छाँटिए-

  • (अ) द्वितीय महायुद्ध 1956 ई. में आरम्भ हुआ। सत्य/असत्य
  • (ब) लखनऊ गंगा के किनारे बसा है। सत्य/असत्य
  • (स) रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि हैं। सत्य/असत्य
  • (द) दिल्ली भारत की राजधानी है। सत्य/असत्य

(2) रिक्त स्थानों की पूर्ति परीक्षा– इस प्रकार की परीक्षा में परीक्षार्थियों को प्रश्न-रूप में कुछ वाक्य दिये जाते हैं जिनमें कुछ स्थान रिक्त होते हैं जिन्हें पूरा करना होता है। इस प्रकार के प्रश्नों के कुछ उदाहरण दिये जा रहे हैं-

निर्देश- निम्नलिखित वाक्यों में रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

  • (अ) कामायनी की रचना …….. ने की।
  • (ब) भारत के प्रधानमन्त्री ……. हैं।
  • (स) न्यूटन एक प्रसिद्ध …….. थे।
  • (द) ताजमहल का निर्माण ……… ने करवाया।

(3) बहुविकल्पीय परीक्षा– इस परीक्षा के प्रश्नों के कई वैकल्पिक उत्तर दिये होते हैं जिनमें से केवल एक विकल्प उत्तर सही होता है। ऐसे प्रश्नों को बहुविकल्पीय प्रश्न कहते हैं। परीक्षार्थी को उन उत्तरों में से किसी एक सही विकल्प को चुनना होता है। यहाँ बहुविकल्पीय प्रश्नों के कुछ नमूने दिये जा रहे हैं-

 

निर्देश- निम्नलिखित प्रश्नों में सही विकल्प उत्तर के सामने कोष्ठक में (✓) का निशान लगाइए-

(अ) वाल्मीकि ने –

  1. उपनिषद् लिखा ( )
  2. रामायण लिखी ( )
  3. महाभारत लिखा ( )
  4. श्रीमद्भगवद्‌गीता लिखी ( )

 

(ब) भारत की सबसे लम्बी नदी-

  1. गंगा है ( )
  2. यमुना है ( )
  3. नर्मदा है ( )
  4. गोदावरी है ( )

 

(स) भारत का राष्ट्रीय पशु –

  1. चीता है ( )
  2. हाथी है ( )
  3. शेर है ( )
  4. हिरन है ( )

4) मिलते-जुलते तुल्य पद (Matching Items)– इनमें बहुविकल्पीय प्रश्नों की भाँति ही प्रश्न होते हैं। इन प्रश्नों में सम्भावित उत्तरों की संख्या अधिक होती है। इनमें संयोग से सही उत्तर बताने की बहुत कम सम्भावना होती है। ये प्रश्न अधिकतर समस्या को पूर्ण करने वाले अंश, घटना की तारीख, कार्य के कारण और वस्तु के गुण के सम्बन्ध में होते हैं। ऐसे प्रश्नों के कुछ उदाहरण दिये जा रहे हैं-

(अ) निर्देश- नीचे दिया गया कौन-सा नगर किस देश की राजधानी है-

(1) पेरिस (1) रूस
(2) लन्दन (2) फ्रांस
(3) मास्को (3) भारत
(4) नई दिल्ली (4) ग्रेट ब्रिटेन
(5) वाशिंगटन (5) नेपाल
(6) ढाका (6) संयुक्त राज्य अमेरिका
  (7) चीन

(5) सरल स्मरण परीक्षा– इस परीक्षा के द्वारा स्मृति सम्बन्धी योग्यता की परीक्षा होती है।

निर्देश- निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर उनके सामने दिये गये कोष्ठक में लिखिए-

(अ) भारत में गणतन्त्र दिवस किस दिन मनाया जाता है? ____

(ब) दिल्ली’ का मुख्यमंत्री कौन है? _____

(स) भारत का राष्ट्रपति कौन है? _____

(6) तर्क-शक्ति परीक्षण– इस परीक्षा द्वारा व्यक्ति की तर्क एवं निर्णय करने की योग्यता की जाँच होती है। इसका एक उदाहरण यहाँ प्रस्तुत किया जा रहा है-

निर्देश- निम्नलिखित प्रश्न के चार उत्तर दिये गये हैं जिनमें से केवल एक ही उत्तर सह है। इसे छाँटकर उसके सम्मुख (✓) का निशान लगाइए-

(1) गरम देशों में सूती कपड़ों का प्रयोग होता है क्योंकि वे-

  1. गन्दे नहीं होते ()
  2. शरीर को गर्मी से बचाते हैं ( )
  3. ढीले-ढाले होते हैं ()
  4. मजबूत एवं टिकाऊ होते हैं ()

(7) वर्गीकरण परीक्षा– यह बहु-विकल्प अथवा मिलान परीक्षा का ही एक रूप है।

इसमें कुछ इस प्रकार के शब्द दिये जाते हैं जिनमें केवल एक शब्द उस समूह से भिन्न होता है। परीक्षार्थी को उसी शब्द को छाँटना होता है। जैसे-

 

निर्देश- निम्नलिखित शब्दों में जिस शब्द का शेष शब्दों से मेल नहीं खाता उसके नीचे रेखा खींचिए-

(अ) आम, केला, सेब, प्याज, अंगूर

(ब) कुर्सी, आलमारी, पुस्तक, चारपाई, कलम।

(स) नदी, झील, तालाब, पानी, समुद्र।

(द) उत्तर प्रदेश, उड़ीसा, बंगाल, कोलकाता, पंजाब।

B.Ed. पाठ्यक्रम के अन्य विषयों के नोट्स पढ़ने के लिए और साइकोलॉजी प्रैक्टिकल के नोट्स और pdf के लिए नीचे दिए गए links पर click करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top