झाँसी की रानी – Class 6 NCERT Solution

NCERT कक्षा 6 की हिंदी पाठ्य पुस्तक "वसंत भाग 1"

पाठ - 10 झाँसी की रानी

- अभ्यास कार्य

NCERT की कक्षा 6 की हिंदी विषय की किताब “वसंत भाग 1” के सभी पाठों की कहानियों तथा कविताओं के अभ्यास कार्यों का वर्णन करेंगे और उसके प्रश्नों का उत्तर देंगे।

हम “झाँसी की रानी” पाठ का अध्ययन करने के बाद इससे सम्बंधित कुछ प्रश्नों को निकालेंगे और उनके उत्तर का वर्णन करेंगे।

झाँसी की रानी - प्रश्न-अभ्यास NCERT

कहानी से

1. ‘किंतु कालगति चुपके-चुपके काली घटा घेर लाई’ 
 
(क) इस पंक्ति में किस घटना की ओर संकेत है?
(ख) काली घटा घिरने की बात क्यों कही गई है? 
उत्तर- (क) इस पंक्ति में झांसी के राजा और रानी लक्ष्मीबाई के पति गंगाधर राव की आकस्मिक मृत्यु की ओर संकेत किया गया है। 
 
(ख) काली घटा गिरने के बाद इसलिए कही गई है क्योंकि पत्नी गंगाधर राव की मृत्यु से रानी लक्ष्मीबाई विधवा हो गई और राजा के न होने के कारण अंग्रेजों को झांसी पर कब्जा करने का अच्छा असर मिल गया था। 
2. कविता की दूसरी पंक्ति में भारत को ‘बूढ़ा’ कहकर और उसमें ‘नयी जवानी’ आने की बात कहकर सुभद्रा कुमारी चौहान क्या बताना चाहती हैं? 
उत्तर- कविता की दूसरी पंक्ति में भारत को ‘बूढ़ा’ कहकर कवित्री यह बताना चाह रही है कि भारत धीरे-धीरे अंग्रेजों का गुलाम बनता जा रहा है और उनमें साहस नहीं बचा है कि वह अपने मातृभूमि की रक्षा कर सके लेकिन रानी लक्ष्मीबाई के अदम्य साहस का भारतीयों पर अच्छा प्रभाव पड़ा जिससे वह अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने के लिए खड़े हो गए जिसे कवित्री ने ‘नई जवानी’ आने की बात कही है। 
3. झाँसी की रानी के जीवन की कहानी अपने शब्दों में लिखो और यह भी बताओ कि उनका बचपन तुम्हारे बचपन से कैसे अलग था? 
उत्तर- झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के बचपन का नाम मणिकर्णिका था। 4 वर्ष की आयु में उनकी माता का देहांत हो गया था इन्होंने बचपन से ही शास्त्र के साथ साथ शस्त्र तथा घुड़सवारी का भी ज्ञान अर्जित किया। इनका विवाह झांसी के राजा गंगाधर राव के साथ हुआ लेकिन उनकी आकस्मिक मृत्यु हो जाने के कारण लक्ष्मी बाई को कई मुसीबत का सामना करना पड़ा क्योंकि अंग्रेज झांसी को हड़पना चाहते थे लेकिन लक्ष्मीबाई ने इसके विरुद्ध आवाज उठाई और युद्ध करते हुए युद्धभूमि में वीरगति को प्राप्त हुई। 
 
हम अपने बचपन में क्रिकेट, वीडियो गेम, बास्केटबॉल जैसे खेल खेलना पसंद करते थे वही रानी लक्ष्मीबाई अपने बचपन में तलवारों से खेलना पसंद करती थी और अस्त्र शस्त्र की शिक्षा लेती थी। 
4. वीर महिला की इस कहानी में कौन-कौन से पुरुषों के नाम आए हैं? इतिहास की कुछ अन्य वीर स्त्रियों की कहानियाँ खोजो। 
उत्तर- वीर महिला की इस कहानी में वीर शिवाजी, नाना धुंधूपंत, चतुर अजीमुल्ला, ठाकुर कुँवरसिंह जैसे अनेक वीर पुरुषों के नाम आए हैं। इतिहास के कुछ अन्य वीर स्त्रियों की के नाम है बेगम हजरत महल रानी चेन्नम्मा इत्यादि।

अनुमान और कल्पना

1. कविता में किस दौर की बात है? कविता से उस समय के माहौल के बारे में क्या पता चलता है? 
उत्तर- कविता में भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की बात की गई है। कविता के अनुसार इस समय भारत में अंग्रेजों का राज चल रहा था और वह धीरे-धीरे अपना साम्राज्य फलाते जा रहे थे। इसे रोकने के लिए कोई वीर पुरुष सामने आए जैसे चांद वीर। उस समय यह प्रयास सफल नहीं हुआ परंतु उनके इस प्रयास ने लोगों के अंदर भारत की आजादी के जुनून को बढ़ाया। 
2. सुभद्रा कुमारी चौहान लक्ष्मीबाई को ‘मर्दानी’ क्यों कहती हैं? 
उत्तर- कुमारी चौहान ने रानी लक्ष्मी बाई को मर्दानी इसलिए कहा क्योंकि उन्होंने मर्दों की तरह युद्ध भूमि में जाकर दुश्मनों से लड़ाई की और युद्ध भूमि में वीरगति को प्राप्त हुईं। 

खोजबीन

1. ‘बरछी’, ‘कृपाण’, ‘कटारी’ उस जमाने के हथियार थे। आजकल के हथियारों के नाम पता करो। 
उत्तर- बंदूक, मिसाइल, तोप, इत्यादि आजकल के हथियार हैं। 
2. लक्ष्मीबाई के समय में ज्यादा लड़‌कियाँ ‘वीरांगना’ नहीं हुईं क्योंकि लड़ना उनका काम नहीं माना जाता था। भारतीय सेनाओं में अब क्या स्थिति है? पता करो। 
उत्तर- भारतीय सेना में आज यह स्थिति थोड़ी सुधर गई है आज महिलाएँ सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहीं हैं फिर चाहे वह युद्ध के मैदान हों या कोई अन्य क्षेत्र। 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top