NCERT Class 6 Chapter 12 विद्युत तथा परिपथ New Syllabus
NCERT Class 6 के नए पाठ्यक्रम के आधार पर विद्यार्थियों के लिए यहाँ बहुविकल्पीय प्रश्न दिए गए हैं। इन बहुविकल्पीय प्रश्नों के आधार पर पाठ को और अच्छी तरह से याद कर सकते हैं।
Chapter 12 विद्युत तथा परिपथ
- विद्युत सेल विद्युत का एक स्रोत होता है जिसमें दो टर्मिनल होते हैं एक धनात्मक और एक ऋणात्मक।
- विद्युत बल्ब में एक फिलामेंट होता है जो इसके टर्मिनल से जुड़ा होता है। इसमें विद्युत धारा प्रवाहित करने पर विद्युत बल्ब दीप्त हो उठता है।
- जब विद्युत परिपथ बंद होता है तो उसमें विद्युत धारा विद्युत सेल के एक टर्मिनल से दूसरे टर्मिनल तक प्रवाहित होती है।
- विद्युत परिपथ में स्विच एक ऐसी सरल युक्ति होती है जो विद्युत धारा के प्रवाह को रोकने या प्रारंभ करने के लिए परिपथ को तोड़ता है या पूरा करता है।
- कुछ पदार्थ ऐसे होते हैं जिनमें से विद्युत धारा प्रवाहित हो सकती है उन्हें विद्युत चालक कहते हैं और कुछ पदार्थ ऐसे होते हैं जिनमें से विद्युत धारा प्रवाहित नहीं हो सकती है उन्हें विद्युत रोधक कहते हैं।
Important Questions on NCERT Class 6 Solution Chapter 12 विद्युत तथा परिपथ
1. विद्युत सेलों में कितने सिरे होते हैं-
उत्तर: दो।
2. विद्युत सेलों के दोनों सिरों के नाम क्या-क्या है-
उत्तर: धनात्मक या टर्मिनल सिरा, दूसरा ऋणात्मक सिरा।
3. विद्युत सेल में धातु की टोपी का सिरा कौन सा होता है-
उत्तर: धनात्मक सिरा।
4. विद्युत सेल में धातु की डिस्क का सिरा कौन सा होता है-
उत्तर: ऋणात्मक सिरा।
5. बल्ब में प्रकाश उत्पन्न करने वाले पतले तार को क्या कहते हैं?
उत्तर: तन्तु
6. किसी भी बल्ब को दीप्तिमान हो के लिए परिपथ में क्या प्रवाहित होना चाहिए –
उत्तर : विद्युत-धारा।
7. विद्युत बल्ब के साथ तारों को जोड़ने के लिए हम किसका इस्तेमाल करते हैं-
उत्तर: विद्युत रोधी टेप।
8. विद्युत बल्ब के फ्यूज होने का क्या कारण होता हैं-
उत्तर- बल्ब के तन्तु का खण्डित होना।
9. विद्युत परिपथ में एक सरल युक्ति कौन सी है जो परिपथ को जोड़ने या तोड़ने का काम करती है-
उत्तर : स्विच।
10. ऐसे पदार्थ जो विद्युत परिपथ में विद्युत धारा को प्रवाहित होने देते हैं क्या कहलाते हैं-
उत्तर : विद्युत-चालक।


