NCERT Class 6 Important Questions on Science chapter 14 जल

NCERT Class 6 Chapter 14 जल New Syllabus 

NCERT Class 6 के नए पाठ्यक्रम के आधार पर विद्यार्थियों के लिए यहाँ प्रश्न दिए गए हैं। इन प्रश्नों के आधार पर पाठ को और अच्छी तरह से याद कर सकते हैं।

Chapter 14 जल

  • वायु में वाष्पन और वाष्पोत्सर्जन की प्रक्रिया द्वारा जलवाष्प मिलती रहती है। 
  • जलवाष्प जब वायु में धीरे-धीरे ऊपर उठने जाती है तो ठंडी होती जाती है और संघनित होकर छोटी-छोटी जल की बूंदे बनाती है जो हमें बादल जैसी दिखाई देती हैं। यह जल की बूंदे वर्षा, हिम तथा ओले के रूप में पृथ्वी पर वापस गिरती हैं। जल के इस चक्रण को जल चक्र कहते हैं। 
  • वर्षा का पानी हिम, नदियों, झीलों, तालाबों तथा कुँओं द्वारा एकत्रित होकर मिट्टी में रिसता जाता है और भौम जल का निर्माण करता है। 
  • जब किसी इलाके में बहुत अधिक वर्षा होती है तो वहां बाढ़ आ जाती है लेकिन जब किसी इलाके में बारिश नहीं होती है और जलवाष्प द्वारा जल के हानि होती रहती है तो वहां सूखा पड़ जाता है।

Important Questions on NCERT Class 6 Solution Chapter 14 जल

1. जल का प्रमुख स्रोत कौन सा है: 

उत्तर- तालाब, झील, नदी तथा कुआं 
 
2. समुद्रों और महासागरों का जल खारा क्यों होता है: 
 
उत्तर- जल में घुले लवणों के कारण 
 
3. गर्म करने पर जल किसमें परिवर्तित हो जाता है: 
 
उत्तर- जलवाष्प 
 
4. जलवाष्प अपने साथ किस लेकर नहीं जाती है? 
 
उत्तर- लवणों को 
 
5. जल को कैसी अवस्था में परिवर्तित करने के लिए क्या करना अनिवार्य है? 
 
उत्तर- उसे गर्म करना अनिवार्य है। 
 
6. पौधे जल का उपयोग किन-किन कार्यों के लिए करते हैं? 
 
उत्तर- जल की कुछ मात्रा का उपयोग यह भोजन बनाने में तथा कुछ मात्रा का उपयोग विभिन्न भागों को सुरक्षित रखने में करते हैं। शेष जल वाष्पोत्सर्जन की प्रक्रिया द्वारा जलवाष्प में परिवर्तित हो जाता है। 
 
7. वायु में जल किन प्रक्रमों के द्वारा प्रवेश करता है? 
 
उत्तर- वाष्पन तथा संघनन। 
 
8. जलवाष्प संगठित होकर छोटी-छोटी जल की बूंदों में परिवर्तन हो जाती हैं इन्हें क्या कहते हैं? 
 
उत्तर- जलकणिकाएं। 
 
9. भौम-जल कहाँ कहाँ जल की आपूर्ति करता है? 
 
उत्तर- झीलों के जल का, हैंडपंप के जल का, तथा कुएं के जल का। 
 
10. जल का जलवाष्प के रूप में ऊपर जाना तथा संघनित होकर वर्ष के रूप में नीचे आने के इस चक्र को क्या कहते हैं? 
 
उत्तर- जल चक्र। 
 
11. वाष्पन तथा वाष्पोत्सर्जन द्वारा मिट्टी से लगातार जल की क्षति होना तथा भौम जल का नाश होना किस दशा को दिखाता है? 
 
उत्तर- सूखा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top