विद्युत धारा और इसके प्रभाव | प्रश्न – उत्तर कक्षा 7 NCERT

पाठ 10- विद्युत धारा और इसके प्रभाव

कक्षा 7 - अभ्यास कार्य

1. विद्युत परिपथों के निम्नलिखित अवयवों को निरूपित करने वाले प्रतीक अपनी नोटबुक पर खींचिए- संयोजक तार, स्विच 'ऑफ' की स्थिति में, विद्युत बल्ब, विद्युत सेल, स्विच 'ऑन' की स्थिति में तथा बैटरी

उत्तर :

विद्युत धारा और इसके प्रभाव | प्रश्न - उत्तर कक्षा 7 NCERT

2. चित्र 10.21 में दर्शाए गए विद्युत परिपथ को निरूपित करने के लिए परिपथ आरेख खीचिए।

उत्तर :

विद्युत धारा और इसके प्रभाव | प्रश्न - उत्तर कक्षा 7 NCERT

3. चित्र 10.22 में चार सेल दिखाए गए हैं। रेखाएँ खींचकर यह निर्दिष्ट कीजिए कि चार सेलों के टर्मिनलों को तारों द्वारा संयोजित करके आप बैटरी कैसे बनाएँगे?

उत्तर :

विद्युत धारा और इसके प्रभाव | प्रश्न - उत्तर कक्षा 7 NCERT

4. चित्र 10.23 में दर्शाए गए परिपथ में बल्ब दीप्त नहीं हो पा रहा है। क्या आप इसका कारण पता लगा सकते हैं? परिपथ में आवश्यक परिवर्तन करके बल्ब को प्रदीप्त कीजिए।

उत्तर: बल्ब दीप्त नहीं हो पा रहा है क्योंकि दोनों सेलों के धन टर्मिनल एक साथ हैं। बल्ब को दीप्त करने के लिए हमें एक सेल के धन टर्मिनल को दूसरे सेल के ऋण टर्मिनल से जोड़ना होगा जिससे परिपथ पूरा हो जाएगा और बल्ब दीप्त हो जाएगा।

विद्युत धारा और इसके प्रभाव | प्रश्न - उत्तर कक्षा 7 NCERT

5. विद्युत धारा के किन्हीं दो प्रभावों के नाम लिखिए।

उत्तर : विद्युत धारा के दो प्रभाव निम्नलिखित है:

  • विद्युत धारा का तापीय प्रभाव
  • विद्युत धारा का चुंबकीय प्रभाव

6. जब किसी तार से धारा प्रवाहित करने के लिए स्विच को 'ऑन' करते हैं, तो तार के निकट रखी चुंबकीय सुई अपनी उत्तर-दक्षिण स्थिति से विक्षेपित हो जाती है। स्पष्ट कीजिए।

उत्तर : किसी तार से धारा प्रवाहित करने पर तार के निकट रखी चुंबकीय सुई अपनी उत्तर दक्षिण स्थिति से विक्षेपित हो जाती है क्योंकि तार में विद्युत धारा प्रवाहित करने पर वह चुंबक की भांति व्यवहार करने लगता है जिससे चुंबकीय सुई विक्षेपित हो जाती है। यह विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभाव के कारण होता है।

7. यदि चित्र 10.24 में दर्शाए गए विद्युत परिपथ में स्विच को 'ऑफ' किया जाए, तो क्या चुंबकीय सुई विक्षेप दर्शाएगी?

उत्तर : नहीं चुंबकीय सुई विक्षेप नहीं दर्शाएगी क्योंकि विद्युत परिपथ में विद्युत धारा प्रवाहित करने का कोई स्रोत नहीं है।

8. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

(क) विद्युत सेल के प्रतीक में लंबी रेखा, उसके ____ टर्मिनल को निरूपित करती है।

(ख) दो या अधिक विद्युत सेलों के संयोजन को ____ कहते हैं।

(ग) जब किसी विद्युत हीटर के स्विच को ‘ऑन’ करते हैं तो इसका ____ रक्त तप्त (लाल) हो जाता है।

(घ) विद्युत धारा के तापीय प्रभाव पर आधारित सुरक्षा युक्ति को ___ कहते हैं।

उत्तर :

(क) विद्युत सेल के प्रतीक में लंबी रेखा, उसके धनात्मक टर्मिनल को निरूपित करती है।

(ख) दो या अधिक विद्युत सेलों के संयोजन को बैट्री कहते हैं।

(ग) जब किसी विद्युत हीटर के स्विच को ‘ऑन’ करते हैं तो इसका एलिमेंट रक्त तप्त (लाल) हो जाता है।

(घ) विद्युत धारा के तापीय प्रभाव पर आधारित सुरक्षा युक्ति को फ्यूज कहते हैं।

9. निम्नलिखित कथनों पर सत्य अथवा असत्य अंकित कीजिए-

(क) दो सेलों की बैटरी बनाने के लिए एक सेल के ऋण टर्मिनल को दूसरे सेल के ऋण टर्मिनल से संयोजित करते हैं। (सत्य/असत्य)

(ख) जब किसी फ़्यूज में से किसी निश्चित सीमा से अधिक विद्युत धारा प्रवाहित होती है, तो वह पिघलकर टूट जाता है। (सत्य/असत्य)

(ग) विद्युत चुंबक, चुंबकीय पदार्थों को आकर्षित नहीं करता। (सत्य/असत्य)

(घ) विद्युत घंटी में विद्युत चुंबक होता है। (सत्य/असत्य)

उत्तर :

(क) दो सेलों की बैटरी बनाने के लिए एक सेल के ऋण टर्मिनल को दूसरे सेल के ऋण टर्मिनल से संयोजित करते हैं। (असत्य)

(ख) जब किसी फ़्यूज में से किसी निश्चित सीमा से अधिक विद्युत धारा प्रवाहित होती है, तो वह पिघलकर टूट जाता है। (सत्य)

(ग) विद्युत चुंबक, चुंबकीय पदार्थों को आकर्षित नहीं करता। (असत्य)

(घ) विद्युत घंटी में विद्युत चुंबक होता है। (सत्य)

10. क्या विद्युत चुंबक का उपयोग किसी कचरे के ढेर से प्लास्टिक को पृथक् करने के लिए किया जा सकता है? स्पष्ट कीजिए।

उत्तर : नहीं विद्युत चुंबक का उपयोग किसी कचरे के ढेर से प्लास्टिक को पृथक करने के लिए नहीं किया जा सकता है क्योंकि चुंबक सिर्फ लोहे की वस्तुओं को आकर्षित करता है और प्लास्टिक में लोहे जैसा कोई गुण नहीं होता है।

11. मान लीजिए कि कोई विद्युत मिस्त्री आपके घर के विद्युत परिपथ में कोई मरम्मत कर रहा है। वह ताँबे के एक तार को फ़्यूज़ के रूप में उपयोग करना चाहता है। क्या आप उससे सहमत होंगे? अपने उत्तर के लिए कारण दीजिए।

उत्तर : विद्युत फ्यूज को बनाने में ऐसे तार का इस्तेमाल करना चाहिए जिसका गलनांक कम हो जिससे जब उसमें अधिक विद्युत धारा प्रवाहित हो तो वह शीघ्र ही पिघल कर टूट जाए और कोई दुर्घटना ना हो। चूंकि तांबे के तार का गलनांक बहुत अधिक होता है इसलिए हम उसे फ्यूज के रूप में उपयोग करने की सलाह से सहमत नहीं होंगे।

12. जुबैदा ने चित्र 10.4 में दर्शाए अनुसार एक सेल होल्डर बनाया तथा इसे एक स्विच और एक बल्ब से जोड़कर कोई विद्युत परिपथ बनाया। जब उसने स्विच को 'ऑन' की स्थिति में किया, तो बल्ब दीप्त नहीं हुआ। परिपथ में संभावित दोष को पहचानने में जुबैदा की सहायता कीजिए।

उत्तर : बल्ब के दीप्त ना होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे सेल और तार का कनेक्शन ढीला होना, बल्ब का फ्यूज होना या फिर बैटरी का सही से ना लगा होना।

13. चित्र 10.25 में दर्शाए गए विद्युत परिपथ में-

(क) जब स्विच ‘ऑफ’ की स्थिति में है, तो क्या कोई भी बल्ब दीप्त होगा?

उत्तर : नहीं बल्ब दीप्त नहीं होगा क्योंकि स्विच ऑफ रहने पर विद्युत परिपथ में विद्युत धारा प्रवाहित नहीं होगी।

(ख) जब स्विच को ‘ऑन’ की स्थिति में लाते हैं, तो बल्बों A,B तथा C के दीप्त होने का क्रम क्या होगा?

उत्तर : तीनों बल्ब एक साथ दीप्त होंगे क्योंकि तीनों बल्ब एक ही विद्युत परिपथ में लगाए गए हैं जिससे तीनों में विद्युत धारा एक ही साथ प्रवाहित होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top