जल | अभ्यास कार्य – कक्षा 6 NCERT

पाठ 14 - जल

- अभ्यास कार्य

1. नीचे दिए गए रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:

(क) जल को वाष्प में परिवर्तित करने के प्रक्रम को ___ कहते हैं।

(ख) जलवाष्प को जल में परिवर्तित करने के प्रक्रम को ___ कहते हैं।

( ग) एक वर्ष या इससे अधिक समय तक वर्षा न होना उस क्षेत्र में ___ लाता है।

(घ) अत्यधिक वर्षा से ___ आती है।

उत्तर:

(क) जल को वाष्प में परिवर्तित करने के प्रक्रम को वाष्पोत्सर्जन कहते हैं।

(ख) जलवाष्प को जल में परिवर्तित करने के प्रक्रम को संघनन कहते हैं।

( ग) एक वर्ष या इससे अधिक समय तक वर्षा न होना उस क्षेत्र में सूखा लाता है।

(घ) अत्यधिक वर्षा से बाढ़ आती है।

2. नीचे लिखे में से प्रत्येक का क्या यह वाष्पन अथवा संघनन के कारण से है।

(क) ठंडे जल से भरे गिलास की बाहरी सतह पर जल की बूँदों का दिखना।

(ख) गीले कपड़ों पर इस्त्री करने पर भाप का ऊपर उठना।

(ग) सर्दियों में प्रातःकाल कोहरे का दिखना।

(घ) गीले कपड़े से पोंछने के बाद श्यामपट्ट कुछ समय बाद सूख जाता है।

(ङ) गर्म छड़ के ऊपर जल छिड़कने से भाप का ऊपर उठना।

उत्तर : 

(क) संघनन के कारण 
(ख) वाष्पन के कारण
(ग) संघनन के कारण
(घ) वाष्पन के कारण
(ङ) वाष्पन के कारण

3. निम्नलिखित में से कौन-से कथन सत्य हैं?

(क) वायु में जलवाष्प केवल मानसून के समय में उपस्थित रहती हैं।

(ख) जल महासागरों, नदियों तथा झीलों से वाष्पित होकर वायु में मिलता है परंतु भूमि से वाष्पित नहीं होता।

(ग) जल के जलवाष्प में परिवर्तन की प्रक्रिया वाष्पन कहलाती है।

(घ) जल का वाष्पन केवल सूर्य के प्रकाश में ही होता है।

(ङ) वायु की ऊपरी परतों में, जहाँ यह और अधिक ठंडी होती है, जलवाष्प संघनित होकर छोटी-छोटी जलकणिकाएँ बनाती है।

उत्तर:

(क) वायु में जलवाष्प केवल मानसून के समय में उपस्थित रहती हैं। (असत्य)

(ख) जल महासागरों, नदियों तथा झीलों से वाष्पित होकर वायु में मिलता है परंतु भूमि से वाष्पित नहीं होता। (असत्य)

(ग) जल के जलवाष्प में परिवर्तन की प्रक्रिया वाष्पन कहलाती है। (सत्य)

(घ) जल का वाष्पन केवल सूर्य के प्रकाश में ही होता है। (असत्य)

(ङ) वायु की ऊपरी परतों में, जहाँ यह और अधिक ठंडी होती है, जलवाष्प संघनित होकर छोटी-छोटी जलकणिकाएँ बनाती है। (सत्य)

4. मान लीजिए कि आप अपनी स्कूल यूनिफार्म को वर्षा वाले दिन शीघ्र सुखाना चाहते हैं। क्या इसे किसी अँगीठी या हीटर के पास फैलाने पर इस कार्य में सहायता मिलेगी? यदि हाँ, तो कैसे?

उत्तर: हां स्कूल यूनिफॉर्म को वर्षा वाले दिनों में शीघ्र सूखाने के लिए अँगीठी या हीटर के पास फैलाने से हमें सहायता मिलेगी क्योंकि जल को वाष्पीकृत होने के लिए ऊष्मा की आवश्यकता होती है जो उसे अंगूठी या हीटर से मिल जाती हैं। इससे वाष्पीकरण की प्रक्रिया तेज हो जाती है।

5. एक जल की ठंडी बोतल रेफ्रिजरेटर से निकालिए और इसे मेज पर रखिए। कुछ समय पश्चात् आप इसके चारों ओर जल की छोटी-छोटी बूँदे देखेंगे। कारण बताओ?

उत्तर: जल की ठंडी बोतल रेफ्रिजरेटर से निकलने पर यह बाहर की हवा को ठंडा कर देती है जिससे जलवाष्प बोतल की सतह पर संगठित हो जाते हैं जो छोटी-छोटी जल की बूंद के रूप में दिखाई देते हैं।

6. चश्मों के लेंस साफ करने के लिए लोग उस पर फूँक मारते हैं तो लेंस भींग जाते हैं। लैंस क्यों भींग जाते हैं? समझाइए।

उत्तर: जब हम चश्मे पर फूंक मरते हैं तो वह हवा गर्म होती हैं जिसमें कुछ जलवाष्प भी होती हैं। क्यूंकि लेंस ठंडा होता हैं तो जब यह जलवाष्प चश्मे पर पड़ती हैं तो संघनित हो जाती हैं जिससे लेंस भीगा हुआ लगता हैं।

7. बादल कैसे बनते हैं?

उत्तर: जैसे-जैसे जलवाष्प वायु के साथ ऊपर उठती जाती है वह ठंडी होती जाती है और पर्याप्त ऊंचाई पर वायु इतनी ठंडी हो जाती है कि इसमें उपस्थित जलवाष्प संघनित होकर छोटी-छोटी जल की बूंद में परिवर्तित हो जाती है जिन्हें जलकणिका कहते हैं। यह छोटी-छोटी जल कणिकाएं वायु में तैरती रहती हैं जिन्हें हम बादल कहते हैं।

8. सूखा कब पड़ता है?

उत्तर: जब किसी क्षेत्र में 1 वर्ष या उससे अधिक समय तक वर्षा नहीं होती है और वाष्पन एवं वाष्पोत्सर्जन द्वारा मृदा से लगातार जल की क्षति होती रहती है। जल की लगातार क्षति और बारिश न होने के कारण उस क्षेत्र में सूखा पड़ जाता है।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • हमारे जीवन के लिए जल बहुत आवश्यक हैं।
  • वाष्पन तथा वाष्पोत्सर्जन की प्रक्रिया से वायु में जलवाष्प की मात्रा बनी रहती हैं।
  • वायु में उपस्थित जलवाष्प संघनित होकर छोटी छोटी जल की बूंदें बनाती हैं जिन्हें बादल कहते हैं। यही जल की बूंदें मिलकर वर्षा, हिम तथा ओले के रूप में पृथ्वी पर गिरती रहती हैं।
  • वर्षा का जल नदियों, झीलों तालाबों, कुओं तथा मिटटी में जल की पुनःपूर्ति करते रहते हैं।
  • अत्यधिक वर्षा के कारण कई जगहों पर पानी भर जाता हैं जिससे बाढ़ आ जाती हैं।
  • जब किसी स्थान पर कई सालों तक बारिश नहीं होती हैं लेकिन वाष्पोत्सर्जन की प्रक्रिया लगातार चलती रहती हैं तो उस जगह सूखा पड़ जाता हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top