विविधता की समझ | अभ्यास कार्य – कक्षा 6 NCERT

पाठ 1- विविधता की समझ

- अभ्यास कार्य

1. अपने इलाके में मनाए जाने वाले विभिन्न त्योहारों की सूची बनाइए। इनमें से कौन-से त्योहार सभी समुदायों द्वारा मनाए जाते हैं?

उत्तर : हमारे इलाके में विभिन्न प्रकार के त्योहार मनाए जाते हैं जैसे होली, दिवाली, दशहरा, ईद, बकरीद, ओणम, क्रिसमस, लोहड़ी, 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस, 26 जनवरी गणतंत्र दिवस, 2 अक्टूबर गांधी जयंती, 14 नवंबर बाल दिवस (चाचा नेहरू का जन्मदिन)

इनमें से 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस, 26 जनवरी गणतंत्र दिवस, 2 अक्टूबर गांधी जयंती को सभी समुदायों द्वारा मनाया जाता है।

2. आपके विचार में भारत की समृद्ध एवं विविध विरासत आपके जीवन को कैसे बेहतर बनाती है?

उत्तर : भारत के समृद्ध और विविध विरासत के द्वारा हमें सभी धर्मो जातियों को जानने का मौका मिलता है। इसके द्वारा हमें उनके रहन-सहन, खान पान, पहनावा, त्यौहार, इत्यादि को जानने का मौका मिलता है। हम जानते हैं कि भारत विविधताओं का देश है। यहां कदम कदम पर हमें नई बोली, नई भाषा और नया रहन-सहन देखने को मिलता है जिसके आधार पर हम यह भी कह सकते हैं कि हमें भारत में कई जगह छोटे-छोटे भारत देखने को मिलते हैं।

3. आपके अनुसार 'अनेकता में एकता' का विचार भारत के लिए कैसे उपयुक्त है? भारत की खोज किताब से लिए गए इस वाक्यांश में नेहरू भारत की एकता के बारे में क्या कहना चाह रहे हैं?

उत्तर: अनेकता में एकता का विचार भारत के लोगों को एक साथ रहना सिखाता है और यह बताता है कि मुसीबत पड़ने पर एक साथ उसका सामना करने पर हमें जीत हासिल होती है जैसे कि अंग्रेजों के साथ हुआ।

भारत की खोज किताब से लिए गए इस वाक्यांश में नेहरू भी भारत की एकता के बारे में यही कहना चाहते हैं कि भारतीयों के बीच की यह एकता बहुत ही गहरी है। इसमें कई तरह के विश्वास और प्रथाओं को स्वीकार करने की भावना होती है। इसमें विविधताओं को पहचाना और प्रोत्साहित किया जाता है।

4. जलियाँवाला बाग हत्याकांड के ऊपर लिखे गए गाने की उस पंक्ति को चुनिए जो आपके अनुसार भारत की एकता को निश्चित रूप से झलकाती है।

उत्तर:

हिन्दुओं मुस्लिमों की, होती है आज होली
बहते हैं एक रंग में, दामन भिगो के जाना
दिन खून के हमारे….

5. लद्दाख एवं केरल की तरह भारत का कोई एक क्षेत्र चुनिए और अध्ययन कीजिए कि कैसे उस क्षेत्र की विविधता को ऐतिहासिक और भौगोलिक कारकों ने प्रभावित किया है। क्या ये ऐतिहासिक एवं भौगोलिक कारक आपस में जुड़े हुए हैं? कैसे?

उत्तर: लद्दाख और केरल की तरह भारत का एक और क्षेत्र हैं जिसकी विविधता को ऐतिहासिक और भौगोलिक कारकों को प्रभावित किया हैं। वह क्षेत्र हैं राजस्थान। यह भारत के पश्चिम में पाया जाता है। इसका पूरा इलाका रेगिस्तानी होता हैं जिसे कारण यहाँ वनस्पति विविधता देखी जाती हैं। रेगिस्तानी इलाका होने के कारण यहाँ अधिक वर्षा नहीं होती है। यहाँ पर भारत पकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा रेखा भी होकर गुजरती हैं। राजस्थान में आज भी इनके पारम्परिक त्यौहार और पारम्परिक खाने को मान्यता दी जाती हैं। 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top