भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन | प्रश्न – उत्तर कक्षा 7 NCERT

पाठ 5- भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन

कक्षा 7 - अभ्यास कार्य

1. निम्नलिखित प्रक्रमों के अंतर्गत होने वाले परिवर्तनों को भौतिक अथवा रासायनिक परिवर्तन के रूप में वर्गीकृत कीजिए।

(क) प्रकाश संश्लेषण
(ख) जल में शक्कर को घोलना
(ग) कोयले को जलाना
(घ) मोम को पिघलाना
(च) ऐलुमिनियम के टुकड़े को पीटकर उसका पतला पत्र (फॉइल) बनाना।
(छ) भोजन का पाचन

उत्तर :

(क) प्रकाश संश्लेषण – रासायनिक परिवर्तन
(ख)
जल में शक्कर को घोलना – भौतिक परिवर्तन
(ग) कोयले को जलाना – रासायनिक परिवर्तन
(घ)
मोम को पिघलाना – भौतिक परिवर्तन
(च) ऐलुमिनियम के टुकड़े को पीटकर उसका पतला पत्र (फॉइल) बनाना। – भौतिक परिवर्तन
(छ) भोजन का पाचन – रासायनिक परिवर्तन

2. बताइए कि निम्नलिखित कथन सत्य हैं अथवा असत्य। यदि कथन असत्य हो तो. अपनी अभ्यास पुस्तिका में उसे सही करके लिखिए।

(क) लकड़ी के लट्ठे को टुकड़ों में काटना एक रासायनिक परिवर्तन है। (सत्य/असत्य)

(ख) पत्तियों से खाद का बनना एक भौतिक परिवर्तन है। (सत्य/असत्य)

(ग) जस्ते (जिंक) लेपित लोहे के पाइपों में आसानी से जंग नहीं लगती है। (सत्य असत्य)

(घ) लोहा और जंग एक ही पदार्थ हैं। (सत्य/असत्य)

(च) भाप का संघनन रासायनिक परिवर्तन नहीं है। (सत्य/असत्य)

उत्तर : 

(क) लकड़ी के लट्ठे को टुकड़ों में काटना एक रासायनिक परिवर्तन है। (असत्य)

सही उत्तर : लकड़ी के लट्ठे को टुकड़ों में काटने पर उसके सिर्फ आकार में परिवर्तन होता है इसलिए यह एक भौतिक परिवर्तन है।

(ख) पत्तियों से खाद का बनना एक भौतिक परिवर्तन है। (असत्य)

सही उत्तर : यह एक रासायनिक परिवर्तन हैं क्योंकि खाद एक नया पदार्थ हैं जो पत्तियों से बनता हैं जिसे दोबारा पत्ती में परिवर्तित नहीं किया जा सकता हैं।

(ग) जस्ते (जिंक) लेपित लोहे के पाइपों में आसानी से जंग नहीं लगती है। (सत्य)

(घ) लोहा और जंग एक ही पदार्थ हैं। (असत्य)

सही उत्तर : लोहा और जंग एक पदार्थ नहीं होता हैं। जंग लोहे से भिन्न होता हैं।

(च) भाप का संघनन रासायनिक परिवर्तन नहीं है। (सत्य)

3. निम्नलिखित कथनों में रिक्त स्थानों को भरिए-

(क) जब कार्बन डाइऑक्साइड को चूने के पानी में प्रवाहित किया जाता है, तो यह ____ के बनने के कारण दुधिया हो जाता है।

(ख) खाने के सोडे का रासायनिक नाम ____ है।

(ग) ऐसी दो विधियाँ, जिनके द्वारा लोहे को जंग लगने से बचाया जा सकता है ____ और ____ है।

(घ) ऐसे परिवर्तन भौतिक परिवर्तन कहलाते हैं, जिनमें किसी पदार्थ के केवल ____ गुणों में परिवर्तन होता है।

(च) ऐसे परिवर्तन जिनमें नए पदार्थ बनते हैं, ___ परिवर्तन कहलाते हैं।

उत्तर : 

(क) जब कार्बन डाइऑक्साइड को चूने के पानी में प्रवाहित किया जाता है, तो यह कैल्शियम कार्बोनेट के बनने के कारण दुधिया हो जाता है।

(ख) खाने के सोडे का रासायनिक नाम सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट है।

(ग) ऐसी दो विधियाँ, जिनके द्वारा लोहे को जंग लगने से बचाया जा सकता है पेंट और क्रोमियम जैसी धातु की परत है।

(घ) ऐसे परिवर्तन भौतिक परिवर्तन कहलाते हैं, जिनमें किसी पदार्थ के केवल भौतिक गुणों में परिवर्तन होता है।

(च) ऐसे परिवर्तन जिनमें नए पदार्थ बनते हैं, रासायनिक परिवर्तन कहलाते हैं।

4. जब नींबू के रस में खाने का सोडा मिलाया जाता है, तो बुलबुले बनते हैं और गैस निकलती है। यह किस प्रकार का परिवर्तन है? समझाइए।

उत्तर: नींबू के रस में खाने का सोडा मिलाने पर कार्बन डाइऑक्साइड गैस निकलती है तथा कुछ अन्य पदार्थ भी बनते हैं। यह एक प्रकार का रासायनिक परिवर्तन है क्योंकि इसमें एक से अधिक पदार्थ बन रहे हैं।

5. जब कोई मोमबत्ती जलती है, तो भौतिक और रासायनिक परिवर्तन दोनों होते हैं। इन परिवर्तनों की पहचान कीजिए। ऐसे ही किसी ज्ञात प्रक्रम का एक और उदाहरण दीजिए, जिसमें भौतिक और रासायनिक परिवर्तन दोनों होते हैं।

उत्तर: भौतिक परिवर्तन: मोमबत्ती के जलने पर मोम पिघलती हैं जिससे मोमबत्ती का आकार छोटा होने लगता हैं।

रासायनिक परिवर्तन: जब मोमबत्ती जलती हैं तो ऊष्मा, प्रकाश, कालिख जैसी कई नए पदार्थ बनते हैं। अतः यह एक रासायनिक परिवर्तन हैं।

लकड़ी एक ऐसा उदाहरण है जिसमें भौतिक और रासायनिक दोनों परिवर्तन होते हैं। लकड़ी को काटने पर उसमें भौतिक परिवर्तन होता है और लकड़ी को जलाने पर उसमें रासायनिक परिवर्तन होता है।

6. आप यह कैसे दिखाएँगे कि दही का जमना एक रासायनिक परिवर्तन है।

उत्तर: दही का जमना एक रासायनिक परिवर्तन है क्योंकि उसे दूध से जमाया जाता है और इसका स्वाद भी दूध से अलग (खट्टा) होता है। दही के जमने के बाद उसे वापस दूध में परिवर्तित नहीं किया जा सकता है। अतः यह एक अनुत्क्रमणीय प्रक्रिया है।

7. समझाइए कि लकड़ी के जलने और उसे छोटे टुकड़ों में काटने को दो भिन्न प्रकार के परिवर्तन क्यों माना जाता है।

उत्तर : लकड़ी के जलने और उसे छोटे टुकड़ों में काटने को दो भिन्न प्रकार के परिवर्तन माना जाता है क्योंकि लकड़ी के जलने पर वह राख, कार्बन डाई आक्साइड, उष्मा आदि बनाती जाती है जिसके बाद उसे पुनः लकड़ी में परिवर्तित नहीं किया जा सकता है अतः यह एक रासायनिक परिवर्तन है। वहीं लकड़ी को छोटे टुकड़ों में काटने पर उसके सिर्फ आकार में परिवर्तन आता है वह कोई नया पदार्थ नहीं बनाता है अतः यह एक भौतिक परिवर्तन है।

8. कॉपर सल्फेट के क्रिस्टल कैसे बनाते हैं, इसका वर्णन कीजिए।

उत्तर : कॉपर सल्फेट के क्रिस्टल बनाने की प्रक्रिया निम्नलिखित है:

  • एक बीकर में एक कप जल लीजिए और उसमें तनु सल्फ्यूरिक अम्ल की कुछ बंदे मिलाइए।
  • जल को गर्म करने के लिए रखिए।
  • जब जल उबालना शुरू हो जाए तो इसमें धीरे-धीरे कॉपर सल्फेट का चूर्ण डालें और इसे लगातार चलते रहें।
  • इसमें तब तक कॉपर सल्फे डालते रहे जब तक कि उसमें और कॉपर सल्फेट घोलना संभव ना हो।
  • अब इस विलयन को फिल्टर पेपर की सहायता से जान लीजिए और ठंडा होने दे।
  • विलियन ठंडा हो जाने पर आपको कॉपर सल्फेट के क्रिस्टल दिखाई देंगे।

9. समझाइए कि लोहे के गेट को पेन्ट करने से उसका जंग लगने से बचाव किस कारण से होता है।

उत्तर : लोहे के गेट को पेंट करने से वह ऑक्सीजन तथा जल के संपर्क में नहीं आता है जिससे उसमें जंग नहीं लगता है।

10. समझाइए कि रेगिस्तानी क्षेत्रों की अपेक्षा समुद्रतटीय क्षेत्रों में लोहे की वस्तुओं में जंग अधिक क्यों लगती है।

उत्तर : रेगिस्तानी क्षेत्र की अपेक्षा समुद्र तटीय क्षेत्रों में लोहे की वस्तुओं में अधिक जंग लगता है क्योंकि रेगिस्तानी क्षेत्र में ऑक्सीजन तो वातावरण में उपस्थित रहती है लेकिन पानी की कमी होती है वहीं समुद्र तटीय क्षेत्रों में पानी और ऑक्सीजन दोनों की उपस्थित रहती है। चूँकि जंग लगने के लिए ऑक्सीजन और जल या जलवाष्प दोनों के ही उपस्थिति अनिवार्य है। अतः समुद्र तटीय क्षेत्र में रेगिस्तानी क्षेत्र की अपेक्षा लोहे की वस्तुओं में अधिक जंग लगते हैं।

11. हम रसोई में जिस गैस का उपयोग करते हैं. वह द्रवित पेट्रोलियम गैस (एल.पी.जी. या LPG) कहलाती है। सिलिंडर में LPG द्रव के रूप में होती है। सिलिंडर से बाहर आते ही यह गैस में परिवर्तित हो जाती है (परिवर्तन A); फिर यही गैस जलती है (परिवर्तन B)। निम्नलिखित कथन इन परिवर्तनों से संबंधित हैं। सही कथन का चयन कीजिए।

(क) प्रक्रम-A एक रासायनिक परिवर्तन है।

(ख) प्रक्रम-B एक रासायनिक परिवर्तन है।

(ग) प्रक्रम-A और प्रक्रम-B दोनों ही रासायनिक परिवर्तन हैं।

(घ) इनमें से कोई भी प्रक्रम रासायनिक परिवर्तन नहीं है।

उत्तर : (ख) प्रक्रम-B एक रासायनिक परिवर्तन है।

12. अवायवीय जीवाणु जैविक अपशिष्ट पदार्थों को अपघटित कर जैव गैस (बायोगैस) बनाते हैं (परिवर्तन-A)। फिर जैव गैस ईंधन के रूप में जलाई जाती है (परिवर्तन-B)। निम्नलिखित कथन इन परिवर्तनों से संबंधित हैं। सही कथन चुनिए।

(क) प्रक्रम-A एक रासायनिक परिवर्तन है।

(ख) प्रक्रम-B एक रासायनिक परिवर्तन है।

(ग) प्रक्रम-A और प्रक्रम-B दोनों ही रासायनिक परिवर्तन हैं।

(घ) इनमें से कोई भी प्रक्रम रासायनिक परिवर्तन नहीं है।

उत्तर: (ग) प्रक्रम-A और प्रक्रम-B दोनों ही रासायनिक परिवर्तन हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top