पृथ्वी की गतियाँ | अभ्यास कार्य – कक्षा 6 NCERT

पाठ 3- पृथ्वी की गतियाँ

- अभ्यास कार्य

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए।

(i) पृथ्वी के अक्ष का झुकाव कोण क्या है?

उत्तर : पृथ्वी के अक्ष का झुकाव कोण 66½° होता है।

(ii) घूर्णन एवं परिक्रमण को परिभाषित करें।

उत्तर : पृथ्वी अपने अक्ष पर घूमती है तो उसे घूर्णन कहते हैं। पृथ्वी का सूर्य के चारों ओर एक स्थिर कक्षा में गति करना परिक्रमण कहलाता है।

(iii) लीप वर्ष क्या है?

उत्तर : चार वर्षो में प्रत्येक वर्ष के बचे हुए 6 घंटे मिलकर एक दिन के बराबर हो जाते हैं। इस अतिरिक्त दिन को फरवरी महीने में जोड़ा जाता है इसलिए प्रत्येक चौथे वर्ष फरवरी 29 दिन की होती है इसे ही लीप वर्ष कहते हैं।

(iv) उत्तर एवं दक्षिण अयनांतों में अंतर बताइए।

उत्तर : उत्तरी गोलार्ध के बड़े भाग में सूर्य की रोशनी पहुँचती हैं इसलिए विषुवत वृत के उत्तरी भाग में गर्मी का मौसम रहता हैं। 21 जून को इन क्षेत्रों में सबसे लम्बा दिन और सबसे छोटी रात होती हैं। इस अवस्थ को उत्तरी अयनांत कहते हैं।
22 दिसंबर को दक्षिण ध्रुव के सूर्य की ओर झुके होने के कारण मकर रेखा पर सूर्य की किरण सीधी पड़ती है। इसलिए दक्षिणी गोलार्ध में लम्बे दिन तथा छोटी रातों वाली ग्रीष्म ऋतु होती हैं। इसके ठीक विपरीत स्थिति उत्तरी गोलार्ध में होती हैं। इसे दक्षिणी अयनांत कहते हैं।

(v) विषुव क्या है?

उत्तर : 21 मार्च एवं 23 सितंबर को सूर्य की किरणें विषुवत व्रत पर सीधी पड़ती हैं ऐसे में कोई भी ध्रुव सूर्य की ओर झुका नहीं होता है इसलिए पूरी पृथ्वी पर दिन और रात बराबर होते हैं इसे विषुव कहा जाता है।

(vi) दक्षिणी गोलार्ध में उत्तरी गोलार्ध की अपेक्षा उत्तर एवं दक्षिण का अयनांत अलग-अलग समय में होता है, क्यों?

उत्तर : दक्षिणी गोलार्ध में उत्तरी गोलार्ध की अपेक्षा उत्तर एवं दक्षिण का अयनांत अलग-अलग समय में होता है क्योंकि 21 जून को सूर्य की किरणें कर्क रेखा पर सीधी पड़ती हैं। इस समय उत्तरी गोलार्ध में उत्तर अयनांत होता है। 22 दिसम्बर को मकर रेखा पर सूर्य की किरणें सीधी पड़ती हैं। इस समय दक्षिणी गोलार्ध में दक्षिण अयनांत होता है।

(vii) ध्रुवों पर लगभग 6 महीने का दिन एवं 6 महीने की रात होती है, क्यों?

उत्तर : जब उत्तरी ध्रुव सूर्य की तरफ झुका होता है तो उत्तरी ध्रुव रेखा के बाद वाले भागों पर लगभग 6 महीने तक दिन होता है।

2. सही उत्तर चिह्नित कीजिए।

(i) पृथ्वी की सूर्य के चारों ओर की गति को कहा जाता है-

क. घूर्णन
ख. परिक्रमण
ग. झुकाव

उत्तर: परिक्रमण

(ii) सूर्य की सीधी किरणें विषुवत् वृत्त पर किस दिन पड़ती हैं-

क. 21 मार्च
ख. 21 जून
ग. 22 दिसंबर

उत्तर: क. 21 मार्च

(iii) गर्मी में क्रिसमस का पर्व कहाँ मनाया जाता है-

क. जापान
ख. भारत
ग. ऑस्ट्रेलिया

उत्तर : ग. ऑस्ट्रेलिया

(iv) ऋतुओं में परिवर्तन पृथ्वी की किस गति के कारण होता है

क. घूर्णन
ख. परिक्रमण
ग. गुरुत्वाकर्षण

उत्तर: ख. परिक्रमण

3. खाली स्थान भरें।

(i) एक लीप वर्ष में दिनों की संख्या ___ होती है।

(ii) पृथ्वी की प्रतिदिन की गति को ___ कहते हैं।

(iii) पृथ्वी सूर्य के चारों ओर ___ कक्षा में घूमती है।

(iv) 21 जून को सूर्य की किरणें ___ रेखा पर सीधी पडती हैं।

(v) ___ ऋतु में दिन छोटे होते हैं।

उत्तर :

(i) एक लीप वर्ष में दिनों की संख्या 366 होती है।

(ii) पृथ्वी की प्रतिदिन की गति को घूर्णन कहते हैं।

(iii) पृथ्वी सूर्य के चारों ओर स्थिर कक्षा में घूमती है।

(iv) 21 जून को सूर्य की किरणें कर्क रेखा पर सीधी पडती हैं।

(v) शीत ऋतु में दिन छोटे होते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top