NCERT कक्षा 8 की सामाजिक अध्ययन की पाठ्य पुस्तक "सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन (VIII)"
पाठ - 3 संसद तथा कानूनों का निर्माण
- अभ्यास कार्य
NCERT की कक्षा 8 की हिंदी विषय की किताब “सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन (VIII)” के सभी पाठों के अभ्यास कार्यों का वर्णन करेंगे और उसके प्रश्नों का उत्तर देंगे।
हम “संसद तथा कानूनों का निर्माण” पाठ का अध्ययन करने के बाद इससे सम्बंधित कुछ प्रश्नों को निकालेंगे और उनके उत्तर का वर्णन करेंगे।
संसद तथा कानूनों का निर्माण - प्रश्न-अभ्यास NCERT
अभ्यास
1. राष्ट्रवादी आंदोलन ने इस विचार का समर्थन किया कि सभी वयस्कों को मत देने का अधिकार होना चाहिए?
उत्तर – राष्ट्रवादी आंदोलन ने इस विचार का समर्थन किया कि सभी वयस्कों को मत देने का अधिकार होना चाहिए क्योंकि औपनिवेशिक शासन के तहत लोग ब्रिटिश सरकार से भयभीत रहते थे। वे सरकार के बहुत सारे फैसलों से असहमत थे लेकिन अगर वह इन फैसलों की आलोचना करते तो उन्हें बाहरी खतरों का सामना करना पड़ता था। स्वतंत्रता आंदोलन ने यह स्थिति बदल डाली और राष्ट्रवादी खुले आम ब्रिटिश सरकार की आलोचना करने लगे और अपनी मांगे पेश करने लगे। 1909 में बनी गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया एक्ट ने कुछ हद तक निर्वाचित प्रतिनिधित्व की मंजूरी दी थी लेकिन इसमें भी सभी वयस्कों को वोट डालने का अधिकार नहीं दिया गया।
2. पुस्तक में 2004 के संसदीय चुनाव क्षेत्रों का नक्शा दिया गया है। इस नक्शे में अपने राज्य के चुनाव क्षेत्रों को पहचानने का प्रयास करें। आपके चुनाव क्षेत्र के सांसद का नाम क्या है? आपके राज्य से संसद में कितने सांसद जाते हैं? कुछ निर्वाचन क्षेत्र को हरे और कुछ को नीले रंग में क्यों दिखाया गया है?
उत्तर – प्रस्तुत चित्र में कुछ निर्वाचन क्षेत्र को हर और कुछ को नीले रंग में इसलिए दिखाया गया है क्योंकि यह अलग-अलग जातियों को प्रदर्शित कर रहे हैं। नीला रंग अनुसूचित जाति और हरा रंग अनुसूचित जनजाति को दिख रहा है।
3. अध्याय 1 में आपने पढ़ा था कि भारत में प्रचलित ‘संसदीय शासन व्यवस्था’ में तीन स्तर होते हैं। इनमें से एक स्तर संसद (केंद्र सरकार) तथा दूसरा स्तर विभिन्न राज्य विधायिकाओं (राज्य सरकारों) का होता है। अपने क्षेत्र के विभिन्न प्रतिनिधियों से संबंधित सूचनाओं के आधार पर निम्नलिखित तालिका को भरें-
| राज्य सरकार | केंद्र सरकार | |
| कौन सा/से राजनीतिक दल अभी सत्ता में है/हैं? | ||
| आपके क्षेत्र से निर्वाचित प्रतिनिधि कौन है? | ||
| अभी कौन सा राजनीतिक दल विपक्ष में है? | ||
| पिछले चुनाव कब हुए थे? | ||
| अगले चुनाव कब होंगे? | ||
| आपके राज्य से कितनी महिला प्रतिनिधि हैं? |
उत्तर – छात्र अपने शिक्षकों और माता पिता से पूछकर स्वयं करें।
4. घरेलू हिंसा पर नया कानून किस तरह बना, महिला संगठनों ने इस प्रक्रिया में अलग-अलग तरीके से क्या भूमिका निभाई, उसे अपने शब्दों में लिखिए।
उत्तर – घरेलू हिंसा पर नया कानून महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाया गया। यह उन्हें शारीरिक मारपीट, आर्थिक, मौखिक या यौन शोषण के द्वारा होने वाली हिंसा से बचाने के लिए बनाया गया एक कानून है। इस कानून को लागू करने में करवाने में महिला संगठनों ने कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई है, जैसे- उन्होंने महिलाओं को इसके बारे में जागरूक किया और संसद में इस मुद्दे को पेश किया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए ऐसा एक कानून होना चाहिए। जिसके बाद 2006 से घरेलू हिंसा महिला सुरक्षा कानून लागू हुआ।


