यह सबसे कठिन समय नहीं – Class 8 NCERT Solution

NCERT कक्षा 8 की हिंदी पाठ्य पुस्तक "वसंत भाग 2"

पाठ - 6 यह सबसे कठिन समय नहीं

- अभ्यास कार्य

NCERT की कक्षा 8 की हिंदी विषय की किताब “वसंत (VIII)” के सभी पाठों की कहानियों तथा कविताओं के अभ्यास कार्यों का वर्णन करेंगे और उसके प्रश्नों का उत्तर देंगे।

हम “यह सबसे कठिन समय नहीं” पाठ का अध्ययन करने के बाद इससे सम्बंधित कुछ प्रश्नों को निकालेंगे और उनके उत्तर का वर्णन करेंगे।

यह सबसे कठिन समय नहीं - प्रश्न-अभ्यास NCERT

पाठ से

1. “यह कठिन समय नहीं है?” यह बताने के लिए कविता में कौन-कौन से तर्क प्रस्तुत किए गए हैं? स्पष्ट कीजिए। 
उत्तर– “यह कठिन समय नहीं है? यह बताने के लिए कविता में निम्नलिखित तर्क प्रस्तुत किए हैं- 
 
  1. एक चिड़िया अभी भी चोंच में तिनके को दबाए उड़ने को तैयार है क्योंकि वह नीड़ का निर्माण करना चाहती है। 
  2. झड़ती हुई पत्ती को थामने के लिए एक हाथ बैठा है। 
  3. अभी भी एक रेलगाड़ी पहुँचने वाले स्थान तक जाती है। 
  4. अभी भी एक बस अंतरिक्ष के पार की दुनिया से बचे हुए लोगों की खबर लाएगी। 
  5. कोई किसी को कहता है कि जल्दी आ जाओ, सूरज डूबने का समय हो चला है। 
2. चिड़िया चोंच में तिनका दबाकर उड़ने की तैयारी में क्यों है? वह तिनकों का क्या करती होगी? लिखिए। 
उत्तर– चिड़िया अपनी चोंच में तिनका दबाकर उड़ने की तैयारी में इसलिए है क्योंकि सूरज डूबने का समय हो गया है और उसके डूबने से पहले चिड़िया अपना घोंसला बनाना चाहती है। वह उन तिनकों से अपना घोंसला बनाएगी और उसमें अपने बच्चों के साथ रहेगी। 
3. कविता में कई बार ‘अभी भी’ का प्रयोग करके बातें रखी गई हैं, अभी भी का प्रयोग करते हुए तीन वाक्य बनाइए और देखिए उनमें लगातार, निरंतर, बिना रुके चलनेवाले किसी कार्य का भाव निकल रहा है या नहीं? 
उत्तर-
  1. मुझे अभी भी बहुत पढ़ना है।
  2. कई जगहों पर अभी भी यह परंपरा चलती आ रही है। 
  3. मैं अभी भी विदेश जाने की तैयारी कर रही हूँ। 
इन तीनों वाक्यों में निरंतरता का भाव निकल रहा है। 
4. “नहीं” और “अभी भी” को एक साथ प्रयोग करके तीन वाक्य लिखिए और देखिए ‘नहीं’ ‘अभी भी’ के पीछे कौन-कौन से भाव छिपे हो सकते हैं? 
उत्तर- अभी भी, से हमें निरंतर चलने वाली प्रक्रिया का ज्ञान होता है तथा नहीं से कार्य के न होने का पता चलता है। ऐसे कुछ वाक्यों का वर्णन इस प्रकार हैं –
 
  1. नहीं, अभी भी मेरी नृत्य की तैयारी बहुत कम है।
  2. नहीं, अभी भी वहां ऐसे बहुत से काम होते है।
  3. नहीं, अभी भी हमें पेड़ लगाने होंगे जिससे हरियाली बढ़े और प्रदूषण कम हो।  

कविता से आगे

2. आप जब भी घर से स्कूल जाते हैं कोई आपकी प्रतीक्षा कर रहा होता है। सूरज डूबने का समय भी आपको खेल के मैदान से घर लौट चलने की सूचना देता है कि घर में कोई आपकी प्रतीक्षा कर रहा है-प्रतीक्षा करनेवाले व्यक्ति के विषय में आप क्या सोचते हैं? अपने विचार लिखिए। 
उत्तर– प्रतीक्षा करनेवाले व्यक्ति हमारे प्रियजन ही होते हैं। हमारे दिन की शुरुआत और अंत घर के लोगों के साथ हस्ते खेलते पल बिताते होती है। हमारे प्रियजन खासकर हमारी माँ हमारे खाने का ख्याल रखती हैं और देर से आने पर हमारी प्रतीक्षा भी करती हैं। इससे उनका हमारे प्रति प्रेम दिखता है और हमें भी उनसे प्यार है।  

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top