ग्लोब: अक्षांश एवं देशांतर | अभ्यास कार्य – कक्षा 6 NCERT

पाठ 2- ग्लोब: अक्षांश एवं देशांतर

- अभ्यास कार्य

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए।

(i) पृथ्वी का सही आकार क्या है?

उत्तर : पृथ्वी उत्तर तथा दक्षिणी ध्रुव पर थोड़ी चपटी होती है तथा मध्य में थोड़ी उभरी हुई होती है।

(ii) ग्लोब क्या है?

उत्तर : ग्लोब पृथ्वी का लघु रूप में एक वास्तविक प्रतिरूप होता है।

(iii) कर्क रेखा का अक्षांशीय मान क्या है?

उत्तर : कर्क रेखा का अक्षांशीय मान है 23½° उ.

(iv) पृथ्वी के तीन ताप कटिबंध कौन से हैं?

उत्तर : पृथ्वी के तीन ताप कटिबंध हैं: उष्ण कटिबंधी, शीतोष्ण कटिबंध तथा शीत कटिबंध।

(v) अक्षांश एवं देशांतर रेखाएँ क्या हैं?

उत्तर : विषुवत व्रत से ध्रुव तक स्थित सभी समानांतर व्रत को अक्षांश (समानांतर) रेखाएं कहा जाता है। अक्षांशों को अंश में मापा जाता है।
देशांतर रेखाएं उत्तरी ध्रुव से दक्षिणी ध्रुव तक चलने वाली संदर्भ रेखाएं होती हैं।

(vi) ऊष्मा की सबसे अधिक मात्रा उष्ण कटिबंध क्यों प्राप्त करते हैं?

उत्तर : ऊष्मा की सबसे अधिक मात्रा उष्ण कटिबंध प्राप्त करता है क्योंकि कर्क रेखा एवं मकर रेखा के बीच सभी अक्षांशों पर सूर्य वर्ष में एक बार दोपहर में सर के ठीक ऊपर होता है।

(vii) जब भारत में शाम के 5:30 बजते हैं, तब लंदन में दोपहर के 12 क्यों बजते हैं?

उत्तर : भारत ग्रीनविच के पूर्व 82° 30ʼ पूर्व में स्थित है तथा यहां का समय ग्रीनविच समय से 5 घंटा 30 मिनट आगे चलता है इसलिए जब लंदन में दोपहर के 12:00 बजाते हैं तब भारत में शाम के 5:30 बजते हैं।

2. सही उत्तर चिह्नित कीजिए।

(i) प्रमुख याम्योत्तर का मान है-

क. 90°
ख. 0°
ग. 60°

उत्तर: ख. 0°

(ii) शीत कटिबंध किसके नजदीक पाया जाता है?

क. ध्रुवों
ख. विषुवत् वृत्त
ग. कर्क रेखा

उत्तर : क. ध्रुवों

(iii) देशांतरों की कुल संख्या है-

क. 360
ख. 180
ग. 90

उत्तर : क. 360

(iv) दक्षिण ध्रुव वृत्त स्थित है-

क. उत्तरी गोलार्ध में
ख. दक्षिणी गोलार्ध में
ग. पूर्वी गोलार्ध में

उत्तर : ख. दक्षिणी गोलार्ध में

(v) ग्रिड किसका जाल है-

क. अक्षांशों (समानांतर) रेखाओं एवं देशांतरीय याम्योत्तरों का
ख. कर्क रेखा एवं मकर रेखा का
ग. उत्तर ध्रुव एवं दक्षिण ध्रुव का

उत्तर : क. अक्षांशों (समानांतर) रेखाओं एवं देशांतरीय याम्योत्तरों का

3. खाली स्थान भरें।

(i) मकर रेखा ___ पर स्थित है।

(ii) भारत का मानक याम्योत्तर ____ है।

(iii) 0° याम्योत्तर को ____ के नाम से जाना जाता है।

(iv) देशांतरों के बीच की दूरी ____ की तरफ घटती जाती है।

(v) उत्तर ध्रुव वृत्त _____ गोलार्ध में स्थित है।

उत्तर :

(i) मकर रेखा 23½° द. पर स्थित है।

(ii) भारत का मानक याम्योत्तर 82° 30ʼ पू. है।

(iii) 0° याम्योत्तर को प्रमुख याम्योत्तर के नाम से जाना जाता है।

(iv) देशांतरों के बीच की दूरी ध्रुवों की तरफ घटती जाती है।

(v) उत्तर ध्रुव वृत्त उत्तरी गोलार्ध में स्थित है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top