नगर प्रशासन | अभ्यास कार्य – कक्षा 6 NCERT

पाठ 7- नगर प्रशासन

- अभ्यास कार्य

1. बच्चे यास्मीन खाला के घर पर क्यों गए?

उत्तर : बच्चों से ट्यूबलाइट टूटने पर वह जानना चाहते थे कि इसके पैसे किसे देने हैं। माला की मां ने उन्हें बताया कि यह सारे काम नगर निगम संभालती हैं लेकिन उन्हें इसकी ज्यादा जानकारी नहीं थी इसलिए उन्होनें बच्चों को यास्मीन खाल के घर जाने की सलाह दी। वह नगर निगम में काम करती चुकी थी और हाल ही में नगर निगम से सेवानिवृत हुई थी। 

2. नगर निगम के कार्य शहर के निवासियों के जीवन को किस तरह प्रभावित करते हैं? ऐसे चार तरीकों के बारे में लिखिए।

उत्तर : नगर निगम के कार्य शहर के निवासियों के जीवन को निम्नलिखित तरीकों से प्रभावित करते हैं

  • वे सड़कों पर रोशनी की उचित व्यवस्था करते हैं।
  • गली मोहल्लों से कूड़ा इकट्ठा करके शहर को साफ रखते हैं।
  • पानी की सुविधा उपलब्ध कराते हैं।
  • सड़कों तथा बाजारों की सफाई करवाते हैं।

3. नगर निगम पार्षद कौन होता है?

उत्तर: जब शहर को छोटे छोटे वार्डों में बांटा जाता हैं तो प्रत्येक वार्ड के लिए जनता द्वारा एक पार्षद चुना जाता हैं जिसके पास जाकर लोग अपनी शिकायत दर्ज करते हैं।

4. गंगाबाई ने क्या किया और क्यों?

उत्तर: गंगाबाई ने अपनी मोहल्ले से कचरा उठाने की नियमित व्यवस्था के लिए आवाज उठाई क्योंकि उनके मोहल्ले में चारों तरफ कूड़ा फैला रहता था जिसे हटाया नहीं जाता था जिसकी वजह से आसपास बहुत बीमारियां फैलने लगी थी। इसके लिए वह महिलाओं के एक छोटे समूह के साथ पार्षद के घर पहुंच गई। उसके बाद पार्षद और सफाई अभियंता के साथ नगर निगम के दफ्तर गई और उन्हें कहा कि यदि दो दिन के अंदर उनके मोहल्ले में सफाई की उचित व्यवस्था नहीं हुई तो वह नगर निगम के सामने बहुत बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ धरना देंगे इसके बाद उनके मोहल्ले के सफाई नियमित रूप से होने लगी।

5. नगर निगम अपने काम के लिए धन कहाँ से प्राप्त करता है?

उत्तर : नगर निगम अपने काम के लिए धन कई तरीकों से इकट्ठे करता है इसका बड़ा भाग यह लोगों द्वारा दिए गए कर से इकट्ठा करता है। कर वह राशि होती है जो लोग सरकार को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए देते हैं।

6. चर्चा कीजिए -

नीचे दिए गए चित्रों में कूड़ा इकट्ठा करने एवं उसको ठिकाने लगाने की विधियों को देखें।

चित्र 1

नगर प्रशासन | अभ्यास कार्य - कक्षा 6 NCERT

चित्र 2

नगर प्रशासन | अभ्यास कार्य - कक्षा 6 NCERT

(क) आपके विचार से कौन-सी विधि कूड़े निपटारण करने वाले व्यक्ति के लिए सुरक्षित है?

उत्तर: चित्र 2 में दिखाई गई विधि कूड़ा निपटारण के लिए सुरक्षित है।

(ख) पहले चित्र में कूड़ा इकट्ठा करने का जो तरीका दिखाया गया है उसमें क्या-क्या जोखिम है?

उत्तर: इस चित्र में कूड़ा इकट्ठा करने का जो तरीका दिखाया गया है उसमें कई तरह के जोखिम है जो निम्नलिखित है-

  • कूड़े में कांच और लोहे आदि के टुकड़े से व्यक्ति को गम्भीर चोट लगी सकती है।
  • गंदगी के कारण उन्हें कई बीमारियां हो सकती है।
  • कूड़े को जानवर खा रहे हैं। इसमें पड़ी प्लास्टिक को भी खा रहे जो इनके लिए हानिकारक है।

(ग) आप क्या सोचती हैं कि जो लोग नगर निगमों में काम करते हैं उनके पास अपने कूड़े के निपटारण की व्यवस्थित सुविधाएँ क्यों नहीं हैं?

उत्तर: जो लोग नगर निगमों में काम करते हैं उनके पास अपने कूड़े के निपटारण की व्यवस्थित सुविधाएँ नहीं है क्योंकि कूड़े का निपटारण और रीसाइक्लिंग के लिए कई तरह की मशीनों की आवश्यकता होती है लेकिन नगर निगम के पास इसका बजट नहीं है।

7. शहर में बहुत सारे लोग घरेलू नौकरों की तरह काम करते हैं और दूसरे के घरों को साफ़ रखते हैं। उसी तरह बहुत से लोग नगर निगम के लिए काम करते हैं और शहर को साफ़-सुथरा रखते हैं। इसके बावजूद जिन बस्तियों में वे रहते हैं, वहाँ काफ़ी गंदगी होती है। इसका कारण यह है कि इन बस्तियों में पानी एवं सफ़ाई की सुविधा विरले ही होती है। नगर निगम इसके लिए अक्सर बस्तीवासियों को ही दोषी ठहराती है कि जिस ज़मीन पर वे गरीब लोग अपना मकान बनाते हैं वह उनकी नहीं होती और न ही वे सरकार को कोई कर देते हैं। जबकि मध्यवर्ग के रिहायशी इलाकों में पार्क बनाने, गलियों में रोशनी की व्यवस्था करने और नियमित कूड़ा जमा करने आदि के काम पर जितना नगर निगम खर्च करता है, उसकी तुलना में वहाँ रहने वाले लोग बहुत कम कर देते हैं। पाठ में भी आपने पढ़ा है कि नगर निगम को संपत्ति कर से कुल 25-30 प्रतिशत ही आय होती है।

क्या आपको लगता है कि निगम को बस्तियों की सफ़ाई पर ज़्यादा खर्च करना चाहिए? यह क्यों महत्त्वपूर्ण है? और यह क्यों ज़रूरी है कि शहर में नगर निगम जो सुविधाएँ धनी व्यक्तियों को मुहैया कराता है वही गरीबों को भी मिलें?

उत्तर: नगर निगम को बस्तियों की सफाई पर ज्यादा खर्च करना चाहिए क्योंकि वह भी बाकी लोगों की तरह हर काम में अपने महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बस्ती के लोग भी शहर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और जब बस्ती में कोई महामारी फैलती है तो इसका बस्ती के आसपास के इलाकों में भी फैलने का खतरा होता है इसलिए इसे साफ रखना नगर निगम की ही जिम्मेदारी है।

निम्नलिखित वाक्यों के खाली स्थान भरिए-

1. पंचायत के चुने हुए सदस्यों को ___ कहते हैं।

2. शहर विभिन्न ___ में बँटा हुआ होता है।

3. नगर निगम के चुने हुए सदस्यों को ___ कहते हैं।

4. पार्षदों के समूह उन मुद्दों पर काम करते हैं जो ___ को प्रभावित करते हैं।

5. पंचायत और नगर पालिका के चुनाव प्रत्येक ___ वर्ष में होते हैं

6. पार्षद अगर निर्णय लेते हैं तो आयुक्त के नेतृत्व में दफ़्तर के प्रशासनिक कर्मचारी उन निर्णयों ___

उत्तर:

1. पंचायत के चुने हुए सदस्यों को पंच कहते हैं।

2. शहर विभिन्न वार्डों में बँटा हुआ होता है।

3. नगर निगम के चुने हुए सदस्यों को पार्षद कहते हैं।

4. पार्षदों के समूह उन मुद्दों पर काम करते हैं जो शहर को प्रभावित करते हैं।

5. पंचायत और नगर पालिका के चुनाव प्रत्येक 5 वर्ष में होते हैं

6. पार्षद अगर निर्णय लेते हैं तो आयुक्त के नेतृत्व में दफ़्तर के प्रशासनिक कर्मचारी उन निर्णयों को लागू करता हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top